Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Promila Bisht v. Gardenia India Limited

Complaint No. ADJ/NCR144/08/0602/2019

Decision date
2026-05-14
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40,/63 सपठित नियम-24 7-शिकायत GeAT:—ADJ/NCR44/08/0602/209 प्रोमिला बिष्ट बनाम astra इंडिया लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 4.05.2026 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अनुप तिवारी उपस्थित हुए। उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। विपक्षी द्वारा बताया गया कि शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा वर्ष 20:7 में उपब्ध करा दिया गया है, केवल यूनिट की रजिस्ट्री होना शेष है। शिकायतकर्ता द्वारा आज सुनवाई के दौरान स्वीकार किया गया कि उसको यूनिट का कब्जा प्राप्त हो चुका है। विपक्षी द्वारा आज तक माननीय रेरा पीठ द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में शिकायतकर्ता के पक्ष में यूनिट की रजिस्ट्री नहीं कराई गई है। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह 3 माह के अन्दर शिकायतकर्ता के पक्ष में यूनिट की रजिस्ट्री कराते हुए रजिस्ट्री एवं कब्जा-पत्र की प्रति रेरा पोर्टल पर अपलोड एवं भौतिक रूप से रेरा कार्यालय में दाखिल करना सुनिश्चित करें। विपक्षी द्वारा यदि आदेश का अनुपालन नहीं किया जाता है, तो शिकायतकर्ता आदेश-24 सिविल प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत प्रार्थना-पत्र दाखिल करें कि वह किसी Mode से माननीय रेरा पीठ द्वारा पारित आदेश का निष्पादन कराना चाहता है, ताकि आदेश-24 सिविल प्रक्रिया संहिता के प्रावधानों के अन्तर्गत अग्रिम कार्यवाही की जा सके। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 47.08.2026 को पेश हो।

(न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण