Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Vasudha Verma v. Gardenia India Limited

Complaint No. ADJ/NCR144/08/0514/2019

Decision date
2026-05-21
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /“40 /“63 सपठित नियम-24 44—Rreprad WeAM:—ADI/NCR44/08/054/209 वसुधा वर्मा बनाम गार्डिनिया इंडिया लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 24.05.2026 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई | पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अनुप तिवारी उपस्थित हुए। उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली wr अवलोकन किया गया। विपक्षी द्वारा बताया गया कि शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा उपलब्ध करा दिया गया है, केवल यूनिट की रजिस्ट्री होना शेष है। विपक्षी द्वारा माननीय रेरा पीठ द्वारा पारित आदेश का अनुपालन न करने के विपक्षी के विरुद्ध धारा-63 के अन्तर्गत अर्थदण्ड,पेनल्टी अधिरोपित करने हेतु प्राधिकरण को लिखा जा चुका है और आदेश की प्रति श्रीमान सचिव, रेरा को प्रेषित की जा चुकी है। शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि परियोजना में मूलभूत सुविधायें उपलब्ध नहीं है। अतः शिकायतकर्ता इस सम्बन्ध में धारा-34 के अन्तर्गत फार्म-एन में अपनी शिकायत प्रतिकर हेतु दर्ज कर सकता है।

विपक्षी को पुनः निर्देशित किया जाता है कि वह 3 माह के अन्दर माननीय रेरा पीठ के आदेश के अनुपालन में शिकायतकर्ता के पक्ष में यूनिट की रजिस्ट्री कराते हुए रजिस्ट्री की प्रति रेरा पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। यदि विपक्षी द्वारा आदेश का अनुपालन नहीं किया जाता है, तो ऐसी स्थिति में शिकायतकर्ता आदेश-24 सिविल प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत प्रार्थना-पत्र दाखिल करें कि वह किस Mode से माननीय रेरा पीठ द्वारा पारित आदेश का निष्पादन कराना चाहता है, ताकि आदेश-24 सिविल प्रक्रिया संहिता के प्रावधानों के अन्तर्गत अग्रिम कार्यवाही की जा सके। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 24.08.2026 को पेश हो। आर. पी. सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण