Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Sumesh Sharma v. Gardenia India Limited

Complaint No. ADJ/NCR144/08/0334/2019

Decision date
2026-04-29
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 / 40 ,//63 सपठित नियम-24 5-शिकायत PeA:—ADJ/NCR44/08/0334/20I9 सुमेश शर्मा बनाम गार्डिनिया इंडिया लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 29.04.2026 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता अनुपस्थित । विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अनुप तिवारी उपस्थित हुए | सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। विपक्षी द्वारा बताया गया कि शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा दें दिया गया है, लेकिन उक्त यूनिट /परियोजना का ओ.सी. / सी.सी. प्राप्त नहीं है, जिस कारण शिकायतकर्ता के पक्ष में यूनिट की रजिस्ट्री नहीं हो पाई है। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह 3 माह के अन्दर उक्त यूनिट / परियोजना का ओ.सी./सी.सी. प्राप्त कर, शिकायतकर्ता के पक्ष में यूनिट की रजिस्ट्री कराना सुनिश्चित करें। यदि विपक्षी द्वारा ऐसा नहीं किया जाता है, तो शिकायतकर्ता आदेश-24 सिविल प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत प्रार्थना-पत्र दाखिल करें कि वह किस Mode से माननीय रेरा पीठ द्वारा पारित आदेश का निष्पादन कराना चाहता है, ताकि आदेश-24 सिविल प्रक्रिया संहिता के प्रावधानों के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए आदेश का निष्पादन कराया जा सके। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 30.07.2026 को पेश हो। = आर. th. सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण