Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Bachu Singh Lavania v. Gardenia India Limited

Complaint No. ADJ/NCR144/08/0160/2019

Decision date
2026-08-17
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनंगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 //40 ,/63 सपठित नियम-24 8-शिकायत WAT:—ADI/NCR44/08/060/209 बच्चू सिंह लवानिया बनाम गार्डनिया इंडिया लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 47.08.2026 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश Bel पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अनुप तिवारी उपस्थित हुए। उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। प्रश्नगत प्रकरण में विपक्षी द्वारा बताया गया कि शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा दे दिया गया है, लेकिन अभी तक शिकायतकर्ता के पक्ष में यूनिट की रजिस्ट्री नहीं कराई गई है। विपक्षी का यह कहना है कि सम्बन्धित अथॉरिटी से ड्यूज के सम्बन्ध में विवाद चल रहा है, जिस कारण शिकायतकर्ता के पक्ष में यूनिट की रजिस्ट्री नहीं हो पाई है। शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि विपक्षी द्वारा यूनिट का कब्जा उपलब्ध करा दिया गया है, लेकिन विपक्षी द्वारा माननीय रेरा पीठ द्वारा पारित आदेश दिनांक 44.08.2020 के अनुपालन में यूनिट की रजिस्ट्री नहीं कराई गई है और न ही यूनिट परियोजना में मूलभूत सुविधायें उपलब्ध हैं और न ही विपक्षी के पास यूनिट /परियोजना का ओ.सी./सी.सी प्राप्त है। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह 3 माह के अन्दर शिकायतकर्ता के पक्ष में यूनिट की रजिस्ट्री कराते हुए रजिस्ट्री एवं कब्जा-पत्र की प्रति रेरा पोर्टल पर अपलोड एवं भौतिक रूप से रेरा कार्यालय में दाखिल करना सुनिश्चित करें| जहाँ तक मूलभूत सुविधाओं का प्रश्न है, तो क्योंकि शिकायतकर्ता यूनिट में निवास

कर रहा है और शिकायतकर्ता द्वारा अपनी स्वच्छा से यूनिट का कब्जा प्राप्त किया गया है। इस सम्बन्ध में शिकायतकर्ता यदि चाहे, तो ora के अन्तर्गत फार्म-एन में क्षतिपूर्ति Ske हेतु अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 48.44.2026 को पेश हो। हज आर. पी. सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण