Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Anand Singh v. La Residentia Developers Private Limited

Complaint No. ADJ/NCR144/06/109627/2023

Decision date
2025-11-19
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Counsel
Puneet Jain (in this matter)

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकाकर हाऊस, पुराना हैदराबाद, लखनऊ सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी शिकायत सं0- &07/४८टार44/06/09627/2023 सुनवाई तिथि: 29-22-2025 Anand Singh vis La Residentia Developers Private Limited आदेश पत्र शिकायत वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत की गयी। YOR पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता अरविन्द कुमार झा उपस्थित। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता मालिनी उपस्थित। पूर्व तिथि दिनांक 06.:0.2025 को शिकायतकर्ता को निर्देशित किया गया था कि वह कार्यालय आदेश wat संख्या-2853 / यू पी.रेरा / प्रशा. ,/ 2023-24 दिनांक 05.03.2024 का अनुपालन करते हुए सहआवंटी को पक्षकार बनाये जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत करें| शिकायतकर्ता ने आदेश दिनांक 06.40.2025 के अनुपालन में कोई आवेदन प्रस्तुत नहीं किया। शिकायतकर्ता का कथन है कि उसने दिनांक 40.07.2025 को ही आवेदन प्रस्तुत कर दिया है। शिकायतकर्ता द्वारा दिनांक 40.07.2025 को प्रस्तुत आवेदन के अवलोकन से यह परिलक्षित होता है कि यह आवेदन शिकायतकर्ता द्वारा हस्ताक्षरित एवं प्रस्तुत नहीं है। इस आवेदन ह समर्थन में जो शपथ-पत्र प्रस्तुत किया गया है वह शपथ-पत्र भी शिकायतकर्ता का नहीं है। चूंकि वर्तमान शिकायत, शिकायतकर्ता ने प्रस्तुत किया है, इसलिए इस शिकायत में कोई भी संशोधन एवं परिवर्तन करने के लिए न्यायालय से अनुमति मांगने का अधिकार केवल शिकायतकर्ता को प्राप्त है।

अतः शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह आदेश दिनांक 06.40.2025 के अनुपालन में 04 सप्ताह के अन्दर स्वयं के द्वारा हस्ताक्षरित एवं शपथ-पत्र से समर्थित सहआवंटी को पक्षकार बनाने हेतु संशोधन आवेदन पोर्टल पर अपलोड कर उसकी भौतिक प्रति रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराना सुनिश्चित करें। पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक 04.2.2025 को पेश की जाय। न्यायनिर्णायक अधिकारी