Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Nitin v. U.P. Awas Evam Vikas Parishad

Complaint No. ADJ/LKO162/08/131887/2025

Decision date
2026-09-11
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकाकर हाऊस, पुराना हैदराबाद, लखनऊ सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी शिकायत सं0- ADJ/LKOI62/08/3i887/2025 सुनवाई तिथि: -09-2026 Nitin V/S U.P. Awas Evam Vikas Parishad आदेश पत्र शिकायत वीडियो कान्‍्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत की गयी। पुकार पर शिकायतकर्ता अनुपस्थित | विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता एन. एन. पाण्डेय उपस्थित | पूर्व तिथि पर विपक्षी द्वारा स्थलीय निरीक्षण आख्या के विरूद्ध आपत्ति इस न्यायालय को प्राप्त करा दी गयी थी। शिकायतकर्ता द्वारा कॉमन एरिया से संबंधित अनुतोषों को वापस लिये जाने हेतु एक आवेदन रेरा पोर्टल पर अपलोड किया गया है, परन्तु उसकी भौतिक प्रति अभी इस न्यायालय को प्राप्त नहीं करायी गयी है। शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह 40 दिन के अन्दर सम्बन्धित अनुतोष वापस लिये जाने हेतु आवेदन की भौतिक प्रति इस न्यायालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें| विपक्षी पोर्टल पर अपलोड शिकायतकर्ता के आवेदन का अध्ययन कर यदि आवश्यक समझे तो आपत्ति दाखिल कर सकता है | पत्रावली शिकायतकर्ता के आवेदन पर सुनवाई हेतु दिनांक 09-20-2026 को पेश की जाय। Gi न्यायनिर्णायक अधिकारी 8