Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Akhilesh Kumar v. U.P. Awas Evam Vikas Parishad

Complaint No. ADJ/LKO162/05/129417/2025

Decision date
2026-08-07
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकाकर हाऊस, पुराना हैदशबाद, लखनऊ सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी शिकायत सं0- ADI/LKO62/05/2947/2025 सुनवाई तिथिः 07-08-2026 Akhilesh Kamar V/S_ U.P. Awas Evam Vikas Parishad आदेश पत्र शिकायत वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत की गयी। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता विवेक कुमार उपस्थित | विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता एन. एन. पाण्डेय उपस्थित | पूर्व तिथि पर विपक्षी द्वारा स्थलीय निरीक्षण आख्या के विरूद्ध आपत्ति इस न्यायालय को प्राप्त करा दी गयी थी। शिकायतकर्ता द्वारा भी आज स्थलीय निरीक्षण आख्या के विरूद्ध अपनी आपत्ति इस न्यायालय को प्राप्त करा दी गयी है। विपक्षी द्वारा यह अवगत कराया गया कि समान तथ्यों के साथ कॉमन एरिया के संबंध में एसोसिएशन ऑफ एलाटीज़ द्वारा संस्थित एक अन्य शिकायत भी इसी न्यायालय के समक्ष विचाराधीन है। शिकायतकर्ता ने व्यक्तिगत हैशियत में शिकायत दाखिल किया है, जिसमें उन्हीं कॉमन एरिया के संबंध में अनुतोष मांगा गया है। शिकायतकर्ता द्वारा यह अनुरोध किया गया कि कॉमन एरिया से सम्बन्धित अनुतोषों को वह वापस लेना चाहता है, जिसके लिये आवेदन दाखिल करने हेतु समय प्रदान किया जाय शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह 07 दिन के अन्दर सम्बन्धित अनुतोष वापस लिये जाने हेतु आवेदन रेरा पोर्टल पर अपलोड कर उसकी भौतिक प्रति इस न्यायालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक 3-09-2026 को पेश की जाय । न्‍्यायनिर्णायक अधिकारी 23