Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Justice Satya Narain Agnihotri v. U.P. Awas Evam Vikas Parishad

Complaint No. ADJ/LKO162/02/126831/2025

Decision date
2026-05-14
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकाकर हाऊस, पुराना हैदराबाद, लखनऊ सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी शिकायत सं0- ADI/LKO62/02/2683/2025 सुनवाई तिथि: 44-05-2026 Justice Satya Narain Agnihotri (Complainant) Kanti Agnihotri (CoAllottee) vis U.P. Awas Evam Vikas Parishad आदेश पत्र शिकायत वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत की गयी। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री शिवेन्द्र राव उपस्थित। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री एन. एन. पाण्डेय उपस्थित | रेरा टेक्निकल अनुभाग द्वारा दी गयी स्थलीय निरीक्षण आख्या पर शिकायतकर्ता द्वारा आपत्ति दिनांकित 44-05-2026 इस आशय की किया गया है कि उसने निरीक्षण आवेदन में 43 faecal पर आख्या मंगाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया था, जिसे न्यायालय द्वारा स्वीकार कर निरीक्षण का निर्देश दिया था परन्तु निरीक्षण दल ने केवल 02 ही बिन्दु पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत किया है। आवेदन में वर्णित सभी बिन्दुओं पर रिपोर्ट मंगाया जाना आवश्यक है। शिकायतकर्ता द्वारा आवेदन वर्णित सभी बिन्दुओं पर स्थलीय निरीक्षण आख्या मंगाये जाने का निवेदन किया गया है। विपक्षी द्वारा निवेदन किया गया कि निरीक्षण दल द्वारा प्रस्तुत निरीक्षण आख्या पूर्ण है पुनः निरीक्षण कराये जाने का कोई औचित्य नहीं बनता है। रेरा तकनीकी दल द्वारा प्रस्तुत निरीक्षण आख्या के अवलोकन से यह परिलक्षित होता है कि तकनीकी दल द्वारा शिकायतकर्ता के आवेदन के अनुसार आवेदन में दिये गये सभी बिन्दुओं पर अपनी area प्रस्तुत नहीं की गयी है। वर्तमान परिस्थिति में तकनीकी दल दी गयी आख्या अपूर्ण प्रतीत होती है।

रेरा तकनीकी दल को पुनः निर्देशित किया जाता है कि वह 40 दिन के अन्दर शिकायतकर्ता द्वारा दिये गये आवेदन दिनांकित 42-03-2026 में उल्लिखित समस्त बिन्दुओं पर अपनी आख्था प्रस्तुत करें। आदेश रेरा तकनीकी दल को शिकायतकर्ता द्वारा प्रस्तुत आवेदन की प्रति के साथ प्रेषित किया जाये। पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक 29-05-2026 को पेश की जाय। iy न्यायनिर्णायक अधिकारी 33