Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Pramod Gupta v. Omaxe Pancham Realcon Pvt. Ltd

Complaint No. ADJ/LKO120/03/117812/2024

Decision date
2026-01-02
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकाकर हाऊस, पुराना हैदराबाद, लखनऊ सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी शिकायत सं0- ADJ/LKO20/03/I782/2024 सुनवाई तिथि: 02-0-2026 Pramod Gupta V/S Omaxe Pancham Realcon Pvt. Ltd. (fomerly Pancham Realcon Pvt. Ltd.) आदेश पत्र शिकायत वीडियो omit के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत की गयी। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अंशुमन त्रिपाठी उपस्थित। विपक्षी की ओर से उनके विद्वान अधिवक्ता श्री आदित्य तिवारी उपस्थित | सुनवाई तिथि 28-08--2025 को शिकायतकर्ता द्वारा इस न्यायालय को यह अवगत कराया गया था कि उसके द्वारा परियोजना की कमियों एवं दोषों के संबंध में agar से स्थलीय निरीक्षण एवं आंकलन करा लिया गया है, उसे स्थलीय निरीक्षण आख्या दाखिल करने के लिए समय दिया जाय। पूर्व सुनवाई की तिथि 42--2-2025 पर शिकायतकर्ता द्वारा कहा गया कि विपक्षी ने शिकायत में किए गये अभिकथनों का कोई खण्डन नहीं किया है। इसलिए उसे स्थलीय निरीक्षण आख्या प्रस्तुत नहीं करना है। आज शिकायतकर्ता द्वारा इस आशय का आवेदन दिया गया है कि tr के तकनीकी दल से स्थलीय निरीक्षण कराया जाये।

विपक्षी द्वारा आवेदन का विरोध करते हुए कहा गया कि पूर्व में एक तिथि पर शिकायतकर्ता द्वारा कहा गया था कि उसने स्थलीय निरीक्षण करा लिया है। वह रिपोर्ट दाखिल करेगा। दूसरी सुनवाई तिथि पर शिकायतकर्ता ने कहा कि उसे कोई wile निरीक्षण आख्या प्रस्तुत नहीं करना है। अब शिकायतकर्ता ने रेरा के माध्यम से स्थलीय निरीक्षण का आवेदन दिया है। शिकायतकर्ता अनावश्यक रूप से न्यायालय के समक्ष भिन्‍न-भिन्‍न कथन कर कार्यवाही को विलम्बित कर रहा है। आवेदन खारिज किए जाने का निवेदन किया गया। पूर्व सुनवाई तिथि 28-08-2025 को शिकायतकर्ता द्वारा इस न्यायालय के समक्ष यह स्वीकार किया गया था कि उसके द्वारा परियोजना की offal एवं दोषों के संबंध में ager से wea निरीक्षण एवं आंकलन करा लिया गया है, उसे स्थलीय निरीक्षण आख्या दाखिल करने के लिए समय दिया जाय। इसलिए रेरा तकनीकी दल से स्थलीय निरीक्षण कराये जाने का औचित्य प्रतीत नहीं होता। शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह परियोजना की कमियों एवं दोषों के संबंध मे स्वयं के द्वारा वास्तुकार से कराई गयी स्थलीय निरीक्षण आख्या रेरा पोर्टल पर अपलोड कर उसकी भौतिक प्रति इस न्यायालय को प्राप्त कराना सुनिश्चित करे। पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक 20-0:-2026 को पेश हो। KY न्यायनिर्णायक अधिकारी