Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Rakesh Kumar Singh v. U.P. Awas Evam Vikas Parishad

Complaint No. 9201820282

Decision date
2026-06-24
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Lucknow Status-Disposed

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, लखनऊ। नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007। सुनवाई पीठ-02 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-63 दिनांक: 24-06-2026 शिकायत संख्या : 920820282 Rakesh Kumar Singh बनाम U.P. Awas Evam Vikas Parishad शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता श्री सागर मेहदी उपस्थित हैं, किन्तु वकालतनामा अपलोडेड नहीं है। विपक्षी की ओर से उनके विद्वान अधिवक्ता श्री एन.एन. पाण्डेय उपस्थित हैं | शिकायतकर्ता द्वारा अवगत कराया गया कि उन्हें इस वाद में हाल-फिलहाल इंगेज किया गया है। अतः वह अपना वकालतनामा अगली तिथि के पूर्व दाखिल कर देंगे। विपक्षी की ओर से पिछले दिवस की कार्यवाही में दो अधिवक्ताओं द्वारा प्रतिनिधित्व किया जा रहा था, किन्तु आज उपस्थित उनके विद्वान अधिवक्ता श्री एन.एन. पाण्डेय द्वारा अवगत कराया गया कि वही वास्तव में विपक्षी द्वारा अधिकृत अधिवक्ता हैं | विपक्षी को आदेशित किया जाता है कि वह यथाशीघ्र अनुपालन के सम्बन्ध में आख्या पोर्टल पर अपलोड कर उसकी भौतिक प्रति पीठ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। विपक्षी द्वारा अनुपालन के सम्बन्ध में आख्या अपलोड करने के उपरान्त शिकायतकर्ता अपना मत पोर्टल पर अपलोड कर उसकी भौतिक प्रति पीठ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। पत्रावली art सुनवाई हेतु अग्रिम नियत तिथि 04--.08-2026 को पेश हो। IN. ५००० y (डिम्पल वर्मा) सदस्य, रेरा 22