Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Rakesh Kumar Singh v. U.P. Awas Evam Vikas Parishad
Complaint No. 9201820282
- Decision date
- 2026-06-12
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Adjudicating Officer Lucknow Status-Disposed
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, लखनऊ। नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007। सुनवाई पीठ-02 कार्यवाही अन्तर्गत ares दिनांक: 2-06-2026 शिकायत संख्या : 920:820282 Rakesh Kumar Singh बनाम U.P. Awas Evam Vikas Parishad शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। yor पर शिकायतकर्ता के ओर से उनके पुत्र श्री ऋषि सिंह उपस्थित हैं। विपक्षी की ओर से उनके विद्वान अधिवक्ता श्री पद्मनाभ तिवारी एवं श्री एन.एन. पाण्डेय उपस्थित हैं। विपक्षी की ओर से शिकायत में पहले विद्वान अधिवक्ता श्री पद्मनाभ तिवारी उपस्थित हुए और पीठ को अवगत कराया कि उन्हें आवास विकास परिषद द्वारा हाल फिलहाल इस कार्य हेतु सम्बद्ध किया गया है। अतः उन्हें कुछ समय वकालतनामा तथा आपत्ति-पत्र दाखिल करने हेतु दिया जाए। इसी बीच आवास विकास परिषद की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री एन.एन. पाण्डेय भी उपस्थित हुए और यह कहा कि वह प्रारम्भ से ही इस शिकायत में उपस्थित हो रहे हैं। ऐसी परिस्थिति में वकालतनामा प्राप्त होने के उपरान्त ही यह सुनिश्चित हो सकेगा कि उपरोक्त दोनों अधिवक्ता में से कौन विद्वान अधिवक्ता विपक्षी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
अत: जो भी प्राधिकृत विद्वान अधिवक्ता हैं,/ हों को आदेशित किया जाता है कि वकालतनामा एवं अनुपालन के सम्बन्ध में आख्या पोर्टल पर अपलोड कर उसकी स्वअभिप्रमाणित भौतिक प्रति पीठ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। विपक्षी द्वारा अनुपालन के सम्बन्ध में आख्या पोर्टल पर अपलोड करने के उपरान्त शिकायतकर्ता मत पोर्टल पर अपलोड कर उसकी स्वअभिप्रमाणित भौतिक प्रति पीठ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त शिकायतकर्ता को आदेशित किया जाता है कि वह सक्षम स्तर से वारिसान प्रमाण-पत्र दाखिल करना सुनिश्चित करें| पीठ की सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता श्री ऋषि सिंह उपस्थित हुए, किन्तु यह स्पष्ट हुआ कि वास्तव में शिकायत श्री राकेश कुमार सिंह के नाम से है जिनका स्वर्गवास हो चुका है। श्री ऋषि सिंह उनके सुपुत्र हैं और उनके द्वारा अवगत कराया गया कि कथित इकाई की रजिस्ट्री भी हो चुकी है। इस प्रकार ऋषि सिंह वास्तव में शिकायतकर्ता नहीं हैं और उनके द्वारा कोई भी ऐसा अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया गया है जिससे यह स्पष्ट हो कि वह स्वर्गवासी श्री राकेश कुमार सिंह के सुपुत्र हैं या प्राधिकृत प्रतिनिधि हैं इसके अलावा पत्रावली में पारिवारिक सूची व सक्षम स्तर से प्राप्त वारिसान प्रमाण पत्र भी उपलब्ध नहीं पाया गया। श्री ऋषि सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि वह विलम्बित ब्याज के लिए इस पीठ के समक्ष उपस्थित हुए हैं। श्री ऋषि सिंह अगली तिथि के पूर्व रजिस्ट्री की प्रति पोर्टल पर अपलोड कर उसकी एक स्वअभिप्रमाणित प्रति पीठ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें | पत्रावली GRY सुनवाई हेतु अग्रिम नियत तिथि 24-06-2026 को पेश हो। (डिम्पल वर्मा) सदस्य, रेरा 7