Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Arun Bhati v. Harsha Associates Pvt ltd

Complaint No. 9201818910

Decision date
2026-07-08
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40 //63 सपठित नियम-24 42-शिकायत PAT—9208890 अरुण भाटी बनाम हर्ष एसोसिएट्स प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 08.07.2026 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो amet के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री हर्ष वार्ष्णेय उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री Yaar उपस्थित हुई | उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा कायमी वारिसान प्रार्थना-पत्र एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र विपक्षी को ई-मेल के माध्यम से प्रेषित कर दिया गया है। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह शिकायतकर्ता द्वारा प्रस्तुत वारिसान प्रार्थना-पत्र एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र के अनुसार अपने अभिलेखों में वारिस कायम करते हुए रेरा पोर्टल पर एक माह के अन्दर अपलोड करना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता के वारिसान द्वारा आवंटित यूनिट के मद में बकाया धनराशि का भुगतान करने के उपरान्त विपक्षी, शिकायतकर्ता के वारिस के पक्ष में 3 माह के अन्दर यूनिट की रजिस्ट्री कराते हुए रजिस्ट्री की प्रति रेरा पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें| पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 2.40.2026 को पेश हो। आर. पी. सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण