Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Sanjeev Kumar v. Perfect Propbuild Pvt Ltd

Complaint No. 9201818183

Decision date
2025-04-03
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 40 /63 सपठित नियम-24 45-शिकायत UA:—920I8883 संजीव कुमार बनाम परफेक्ट प्रॉपबिल्ड प्राइवेट लिमिटेड (अंतरिक्ष ग्रुप) आदेश-पत्र दिनांक: 03.04.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता अनुपस्थित। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री रितुल टण्डन उपस्थित हुए। विपक्षी द्वारा बताया गया कि शिकायतकर्ता स्वयं रजिस्ट्री कराने नहीं आ रहा है, इसलिए यूनिट की रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। पिछली तिथि 7.04.2025 को भी शिकायतकर्ता को निर्देशित किया गया था कि वह विपक्षी से सम्पर्क कर, समस्त औपचारिकतायें पूर्ण कर अपने पक्ष में रजिस्ट्री करा ले, लेकिन शिकायतकर्ता द्वारा कोई कदम नहीं उठाया गया है और न ही विपक्षी से सम्पर्क किया गया है और न ही वह इस पीठ के समक्ष उपस्थित हो रहा है। शिकायतकर्ता को पुनः निर्देशित किया जाता है कि वह विपक्षी से सम्पर्क कर, समस्त औपचारिकतायें पूर्ण कर अपने पक्ष में रजिस्ट्री कराना सुनिश्चित करें। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु नियत तिथि 09.07.2025 को पेश हो। (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण