Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Janhwi Shankar Tripathi and Manoj Kumar Dubey v. Yamuna Builtech Private Limited

Complaint No. 9201818172

Decision date
2025-09-09
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar Status-Disposed

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्‍्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40,/63 सपठित नियम-24 24--शिकायत PAM:—9208872 ured शंकर त्रिपाठी और मनोज कुमार दुबे हि बनाम यमुना बिल्टेक प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 09.09.2025

शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई | पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अतुल कुमार fre उपस्थित हुए विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री रोहित महावर एवं विपक्षी के डायरेक्टर श्री राधेशवर उपस्थित हुए। उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। विपक्षी द्वारा आदेश दिनांक 46.06.2025 के अनुपालन में जारी कारण बताओं नोटिस का कोई जवाब दाखिल नहीं किया गया है। आज सुनवाई के दौरान विपक्षी द्वारा मौखिक रूप से कहा गया है कि शिकायतकर्ता यदि बकाया देय अदा कर दें तो वह यूनिट का कब्जा देने के लिए तैयार है। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह एक सप्ताह में माननीय रेरा पीठ द्वारा पारित आदेश दिनांकित 29.08.20i9 का अनुपालन हेतु कब्जा प्रस्ताव पत्र वैध ओ.सी.,/सी.सी. बकाया देयों की मांग सहित प्रेषित करना सुनिश्चित करें तथा रेरा पोर्टल पर भी अपलोड करना सुनिश्चित करें। तत्पश्चात शिकायतकर्ता बकाया देय अदा करें या शिकायतकर्ता को कोई आपत्ति हो तो वह अपनी आपत्ति एक सप्ताह के अन्दर दाखिल करना सुनिश्चित करें| विपक्षी अपना जवाब एक सप्ताह के अन्दर दाखिल कर सकता है। विपक्षी द्वारा आदेश का अनुपालन न करने पर सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश-24 के अधीन कार्यवाही करते हुए यूनिट को कुर्क कर रिसीवर नियुक्त कर स्वयं इस न्यायालय द्वारा शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा दिलाया जायेगा vd रजिस्ट्री निष्पादित करायी जाएगी। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 25.09.2025 को पेश हो। —=——ssaGn,, आर. पी. सिंह व AES (न्‍्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण