Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Janhwi Shankar Tripathi and Manoj Kumar Dubey v. Yamuna Builtech Private Limited

Complaint No. 9201818172

Decision date
2024-03-12
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar Status-Disposed

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी सुनवाई अन्तर्गत धारा-38/40/63 के सपठित नियम-24 7-शिकायत संख्या : 920:84872 जान्हवी शंकर त्रिपाठी व अन्य बनाम यमुना बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक : 2-03-2024 शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फेसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री लाल मन यादव उपस्थित हुए। धारा-34 के अधीन मा. पीठ द्वारा पारित निर्णय व आदेश दिनांक 49.08.2049 का अवलोकन किया, जिसमें पीठ द्वारा प्रतिवादी को आदेशित किया गया था कि वह परिवादी की मूल आवंटन इकाई हस्ताक्षरित आवंटन /अनुबन्ध / TRV sie gee में निर्धारित समय सीमा तक पूर्णता प्रमाण पत्र के साथ पूर्व निर्धारित दर की हिसाब से अधिग्रहण उपलब्ध करायें, परन्तु विपक्षी द्वारा आज तक पूर्व आदेश का कोई अनुपालन नहीं किया गया। विपक्षी की ओर से यह कहा गया कि शिकायतकर्ता द्वारा आज तक 34,00,000 /— की यूनिट के सापेक्ष A 5:,000/— रूपये की धनराशि का भुगतान किया गया है। विपक्षी द्वारा प्रेषित की गयी माँग के अनुरूप शिकायतकर्ता द्वारा भुगतान नहीं किया गया, जिसके fog शिकायतकर्ता का कथन है कि उसे मूल रूप से आवंटित की गयी यूनिट को परिवर्तित कर दिया गया और बिना उसकी सहमति से दूसरी यूनिट का माँग पत्र भेजा गया था। इसलिए शिकायतकर्ता द्वारा भुगतान नहीं किया गया।

विपक्षी को आदेशित किया जाता है कि वह अग्रिम नियत तिथि तक यह स्पष्ट करें कि शिकायतकर्ता को मूल रूप से कौन सी यूनिट आवंटित की गयी थी तथा उसको माँग पत्र किस यूनिट के सापेक्ष भेजा गया था। इस सम्बन्ध में उभय पक्ष के पास जो भी दस्तावेज उपलब्ध हैं, उन्हें वह पीठ की ई-मेल aig.S}:—[email protected] पर प्रेषित करना सुनिश्चित करें। पत्रावली अग्रिम कार्यवाही हेतु नियत तिथि i3-05-2024 को पेश हो। oo (हरीश त्रिपाठी) (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण