Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Mahesh Chand Gupta v. Harsha Associates Pvt ltd

Complaint No. 9201817830

Decision date
2026-07-13
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40 //63 सपठित नियम-24 8-शिकायत संख्या:--92087830 महेश चंद गुप्ता बनाम हर्ष एसोसिएट्स प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 43.07.2026 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई । पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री मनीष अरोड़ा उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री Year उपस्थित हुई। उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। प्रश्नगत प्रकरण में शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा प्राप्त हो चुका है, केवल यूनिट की रजिस्ट्री होना शेष है। विपक्षी द्वारा बताया गया कि शिकायतकर्ता द्वारा आवंटित यूनिट के मद में बकाया धनराशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है। अतः विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह i5 दिनों के अन्दर शिकायतकर्ता को मांग-पत्र प्रेषित करना सुनिश्चित करें और रेरा पोर्टल पर भी अपलोड करें। तद्पश्चात शिकायतकर्ता, विपक्षी को आवंटित यूनिट के मद में बकाया धनराशि का भुगतान करें। शिकायतकर्ता को यदि कोई आपत्ति हो, तो वह अपनी आपत्ति रेरा पोर्टल पर अपलोड एवं भौतिक रूप से रेरा कार्यालय में दाखिल कर सकता है। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 30.09.2026 को पेश हो। SY iak आर. पी. सिंह न (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण