Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Mahesh Chand Gupta v. Harsha Associates Pvt ltd

Complaint No. 9201817830

Decision date
2025-12-15
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40/63 सपठित नियम-24 4-शिकायत WAM:—92087830 महेश चंद गुप्ता बनाम हर्षा एसोसिएट्स प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 45.42.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्‍्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता अनुपस्थित। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री विकास नोटियाल उपस्थित हुए एवं-विपक्षी / कम्पनी के डायरेक्टर श्री हरीश उपस्थित हुए। सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। शिकायतकर्ता आज सुनवाई के दौरान अनुपस्थित है। शिकायतकर्ता पिछली तिथि 26.06.2025 एवं 28.08.2025 पर भी अनुपस्थित था। विपक्षी द्वारा बताया गया कि शिकायतकर्ता द्वारा आवंटित यूनिट के मद में बकाया धनराशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है, इसलिए शिकायतकर्ता के पक्ष में यूनिट की रजिस्ट्री नहीं हो पाई है। शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह 2 माह के अन्दर आवंटित यूनिट के मद में बकाया धनराशि का भुगतान कर, अपने पक्ष में यूनिट की रजिस्ट्री कराना सुनिश्चित करें। यदि शिकायतकर्ता द्वारा ऐसा नहीं किया जाता है, तो विपक्षी, शिकायतकर्ता के विरुद्ध शिकायत दर्ज करने हेतु स्वतंत्र है। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 20.04.2026 को पेश हो। (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण