Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Mahesh Chand Gupta v. Harsha Associates Pvt ltd

Complaint No. 9201817830

Decision date
2025-06-26
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 / 40 // 63 सपठित नियम-24 44-शिकायत GA—920i87830 महेश चंद गुप्ता wa eat एसोसिएट्स प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 26.06.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फरेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता अनुपस्थित। विपक्षी स्वयं श्री हरीश उपस्थित हुए एवं उनके विद्वान अधिवक्ता श्री विकास नोटियाल उपस्थित हुए। विपक्षी द्वारा अपना जवाब दाखिल किया गया है और अवगत कराया गया है कि शिकायंतकर्ता द्वारा बकाया धनराशि का भुगतान नहीं किया गया है, जबकि शिकायतकर्ता को यूनिट का भौतिक कब्जा प्राप्त हो चुका है और विपक्षी द्वारा यह भी बताया गया कि शिकायतकर्ता बकाया धनराशि अदा 'नहीं करना चाह रहा है और अपने पक्ष में रजिस्ट्री भी नहीं कराना चाह रहा है। शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि एक माह के अन्दर यूनिट के सम्बन्ध में विपक्षी को बकाया धनराशि जमा कर अपने पक्ष में रजिस्ट्री निष्पादित कराना सुनिश्चित करें अन्यथा यदि शिकायतकर्ता var आदेश का अनुपालन नहीं करता है, तो विपक्षी संयुक्त पीठ के समक्ष अपनी शिकायत दाखिल करने हेतु स्वतंत्र है। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 28.08.2025 को पेश हो। (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण