Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Pankaj Kumar Sakhuja v. Greater NOIDA Industrial Development Authority

Complaint No. 9201817513

Decision date
2025-02-11
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /“ 40 /“63 सपठित नियम-24 40-शिकायत GAT—9208753 पंकज कुमार सखुजा बनाम ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण आदेश-पत्र दिनांक: 44.02.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री ऋषेन्द्र विक्रम उपस्थित हुए। शिकायतकर्ता द्वारा यूनिट ot ap कर, रिसीवर नियुक्त कर यूनिट का कब्जा दिलाये जाने व रजिस्ट्री निष्पादित कराये जाने हेतु सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश-24 के अधीन प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किया गया है। शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह उक्त प्रार्थना-पत्र 3 दिन के अन्दर रेरा पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें एवं उक्त प्रार्थना-पत्र की नकल विपक्षी को ई-मेल के माध्यम से प्रेषित करना सुनिश्चित करे, ताकि विपक्षी यदि चाहे, तो अपनी आपत्ति दाखिल कर सके। विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता श्री ऋषेन्द्र विक्रम द्वारा बताया गया कि यूनिट तैयार है। यदि शिकायतकर्ता द्वारा बकाया देय की धनराशि का भुगतान कर दिया जाता है, तो शिकायतकर्ता के पक्ष में रजिस्ट्री निष्पादित कराते हुए आवंटित यूनिट का कब्जा उपलब्ध कराने के लिए विपक्षी तैयार है। शिकायतकर्ता का कथन है कि उसके द्वारा विपक्षी को आवंटित यूनिट के मद में समस्त धनराशि का भुगतान किया जा चुका है। उभयपक्षों को निर्देशित किया जाता है कि वे अपनी-अपनी गणना शीट एक सप्ताह के अन्दर रेरा पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें| पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु नियत तिथि 03.03.2025 को पेश हो। ane मी. सिंह

(न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. 'भू--सम्पदा विनियामक प्राधिकरण