Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Mona Chandra v. Uppal Chadha Hi-Tech Developers Pvt. Ltd

Complaint No. 9201817366

Decision date
2026-05-22
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 / 40/63 सपठित नियम-24 45-शिकायत PAN:—92087366 मोना चंद्रा बनाम उप्पल चड्ढा हाई-टेक डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 22.05.2026 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हुए एवं उनके विद्वान अधिवक्ता श्री मिहिर गर्ग उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री असित उपस्थित हुए | उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि बकाया धनराशि को विलम्ब ब्याज की धनराशि में समायोजन हेतु प्रार्थना-पत्र श्रीमान सचिव, रेरा को प्रस्तुत किया गया। शिकायतकर्ता इस सम्बन्ध में श्रीमान सचिव, रेरा के समक्ष अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकता है। अत: शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह एक माह के अन्दर विपक्षी को बकाया धनराशि का भुगतान करना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता को यदि कोई आपत्ति हो, तो वह अपनी आपत्ति दाखिल कर सकता है। आज सुनवाई के दौरान विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता द्वारा बताया गया कि शिकायतकर्ता के साथ समझौता वार्ता कर sat वाद का समाधान निकाल लेंगे। उभयपक्षों के मध्य यदि समझौता हो जाता है, तो वे समझौतानामा की प्रति रेरा पोर्टल पर अपलोड करना एवं भौतिक रूप से रेरा कार्यालय में दाखिल करना सुनिश्चित करें| पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 43.08.2026 को पेश हो। (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण