Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Mona Chandra v. Uppal Chadha Hi-Tech Developers Pvt. Ltd

Complaint No. 9201817366

Decision date
2025-08-27
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

SY. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40 /63 सपठित नियम-24 24-शिकायत PA—92087366 मोना चंद्रा बनाम उप्पल चड्ढा हाई-टेक डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 27.08.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री मिहिर गर्ग : उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर सें विद्वान अधिवक्ता श्री असित कुमार उपस्थित हुए। उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। उभयपक्षों द्वारा रेरा अधिकृत सी.ए की आख्या पर अपनी आपत्ति दाखिल नहीं की गई है और शिकायतकर्ता द्वारा अपनी आपत्ति दाखिल करने हेतु समय भी नहीं चाहा गया है।

शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह रेरा अधिकृत सी.ए की आख्या के अनुसार रु.3,69,445.4 ,“- एक माह के अन्दर विपक्षी को अदा करना सुनिश्चित करें| यदि शिकायतकर्ता sat धनराशि को वसूली प्रमाण-पत्र की धनराशि में समायोजित कराना चाहता है, तो वह नियमानुसार श्रीमान सचिव, रेरा के समक्ष प्रार्थना-पत्र दाखिल कर सकता है। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि शिकायतकर्ता द्वारा बकाया देय विपक्षी को अदा करने या समायोजन के उपरान्त एक माह के अन्दर आवंटित यूनिट का कब्जा उपलब्ध कराते हुए शिकायतकर्ता के पक्ष में रजिस्ट्री कराना सुनिश्चित करें। यदि विपक्षी द्वारा आदेश का अनुपालन नहीं किया जाता है, तो विपक्षी के विरुद्ध आदेश-24 सिविल प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए यूनिट को oa कर, रिसीवर नियुक्त कर स्वयं इस न्यायालय द्वारा शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा दिलाया जायेगा और रजिस्ट्री कराई जायेगी | पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 07.40.2025 को पेश हो। (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण