Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Shashi Prakash Patel v. Gardenia Aims Developers Private Limited

Complaint No. 920171655

Decision date
2026-07-31
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Lucknow

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकाकर हाऊस, पुराना हैदराबाद, लखनऊ सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी शिकायत सं0- 92047655 सुनवाई तिथि: 32-07-2026 Shashi Prakash Patel V/S Gardenia Aims Developers Pvt Ltd आदेश पत्र शिकायत वीडियो कान्‍्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत की गयी। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री कैलाश पाण्डेय उपस्थित | विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अनूप तिवारी उपस्थित। शिकायतकर्ता द्वारा अवगत कराया गया कि उसे यूनिट का फिट आउट पोजेशन प्राप्त हो चुका है, मात्र रजिस्ट्री कराया जाना शेष है। विपक्षी को अभी तक परियोजना का पूर्णता,/अधिभोग प्रमाण पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। विपक्षी द्वारा अवगत कराया गया कि उसने पूर्णता /अधिभोग प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए आवश्यक चारों अनापत्ति प्रमाण पत्रों के साथ आवेदन सक्षम प्राधिकरण के समक्ष प्रस्तुत किया जा चुका है। प्राधिकरण का बकाया होने के कारण रजिस्ट्री की कार्यवाही नहीं कराई जा सकी है। प्राधिकरण के बकाये के भुगतान की कार्यवाही चल रही है। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह 04 माह के अन्दर परियोजना का पूर्णता / अधिभोग प्रमाण पत्र प्राप्त कर शिकायतकर्ता के पक्ष में हस्तांतरण विलेख Pun! करना सुनिश्चित करे | पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक: 4-09-2026 को पेश हो । न्यायनिर्णयक अधिकारी