Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Shashi Prakash Patel v. Gardenia Aims Developers Private Limited

Complaint No. 920171655

Decision date
2026-01-22
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Lucknow

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकाकर हाऊस, पुराना हैदराबाद, लखनऊ सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी शिकायत सं0- 920i7655 सुनवाई तिथि: 22-0-2026 Shashi Prakash Patel V/S Gardenia Aims Developers एस Ltd आदेश पत्र शिकायत वीडियो कान्‍्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत की गयी | पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री कैलाश पाण्डेय उपस्थित तथा विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अनूप तिवारी उपस्थित। विपक्षी द्वारा इस न्यायालय को अवगत कराया गया कि शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा दे दिया गया है। शिकायतकर्ता ने कब्जा प्राप्त करना स्वीकार किया। केवल रजिस्ट्री की कार्यवाही अभी शेष है। रजिस्ट्री के संबंध में विपक्षी द्वारा यह बताया गया कि प्राधिकरण की देयता होने के कारण ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा रजिस्ट्री की अनुमति नहीं दी जा रही है, इसलिए रजिस्ट्री नही की जा सकी है। शिकायतकर्ता द्वारा यह अवगत कराया गया कि इस मामले में अन्य आवंटियों द्वारा मान. NCLT के समक्ष प्रस्तुत किया गया आवेदन विचाराधीन है। शिकायतकर्ता ने भी मान. NCLT के समक्ष अपना आवेदन प्रस्तुत कर दिया है, जो विचाराधीन है। शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह 40 दिन के अन्दर मान. NCLT के समक्ष विचाराधीन कार्यवाही के संबंध में विवरण प्रस्तुत करे। पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक: 4-02-2026 को पेश हो। न्‍्यायनिर्णायक अधिकारी