Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Ravi Prakash Srivastava and Sonal Srivastava v. Apex Dream Homes Private Limited

Complaint No. 6201812500

Decision date
2020-09-04
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

Bono भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर। पीठ-2 उपस्थिति:- श्री बलविन्दर कुमार, सदस्य कार्यवाही अन्तर्गत धारा-63 38-शिकायत संख्या:-- 6208i2500 रवि प्रकाश श्रीवास्तव एवं सोनल श्रीवास्तव बनाम अपेक्स ड्रीम होम्स प्रा0 लि0 @ifas—i9 को दृष्टिगत रखते हुए Video Conferencing के माध्यम से सुनवाई की गई और पत्रावली पेश की गयी। पुकार पर शिकायतकर्ता उपस्थित। विपक्षी उपस्थित| शिकायतकर्ता का कहना है कि विपक्षी द्वारा आदेश दिनांक 30.0:.20I9 के अनुसार अभी तक कब्जा नहीं दिया गया है। अतः पूर्व में पारित आदेश के अनुसार कब्जा एवं विलम्बित अवधि का ब्याज दिलाये जाने का अनुरोध किया गया है। विपक्षी का कहना है कि शिकायतकर्ता को मार्च 20:7 में कब्जा ऑफर किया गया है तथा उनके द्वारा वर्ष 2008 में ओ.सी. हेतु आवेदन किया जा चुका था और ओ.सी भी प्राप्त कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त यह भी बताया गया है कि शिकायतकर्ता को कब्जा प्राप्त किये जाने हेतु विभिन्‍न अनुस्मारक पत्र भी भेजें जा चुके हैं। विपक्षी द्वारा पत्रावली पर पूर्णता हेतु चारों वांछित प्रमाण-पत्र की प्रति दाखिल की गयी है, जिसमें समस्त प्रमाण-पत्रों में से अन्तिम प्रमाण-पत्र (फायर एन.ओ.सी.) की तिथि 44.06.20:8 है। शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह अपनी देयता का भुगतान कर यूनिट का कब्जा प्राप्त करें| विपक्षी अनुबन्धित अवधि के पश्चात्‌ से दिनांक 44.06.208 तक शिकायतकर्ता को विलम्बित अवधि का ब्याज अदा करें और उनकी यूनिट की रजिस्ट्री कराएं। प्रश्नगत प्रकरण में धारा-63 के अन्तर्गत कोई कार्रवाई किया जाना उचित प्रतीत नहीं होता है। पत्रावली दाखिल दफ्तर की जाए। दिनांक:- 04/09 / 2020

A/C (बलविन्दर कुमार) (सदस्य) उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण