Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Ravi Walia v. Jkg Construction Pvt Ltd

Complaint No. 5201811086

Decision date
2026-07-17
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 / 40 ,/63 सपठित नियम-24 28-शिकायत WAM:—5208086 रवि वालिया बनाम जेकेजी कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 47.07.2026 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। प्रकरण पेश हुआ। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हुए एवं उनकी विद्वान अधिवक्ता सुश्री चेष्ठा भारद्वाज उपस्थित हुई। विपक्षी की ओर से उनके विद्वान अधिवक्ता सुश्री ज्योति शर्मा उपस्थित हुई । पत्रावली नियम-24 के अन्तर्गत सुनवाई हेतु सूचिबद्ध की गई, लेकिन अभी तक पत्रावली इस न्यायालय को सम्बन्धित पीठ से प्राप्त नहीं हुई है, क्योंकि पत्रावली वसूली प्रमाण-पत्र जारी करने हेतु श्रीमान सचिव, रेरा द्वारा तलब की गई है। आज सुनवाई के दौरान विपक्षी द्वारा कहा गया कि एम.ओ.यू दिनांक 78'03.2025 के अनुसार वह शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा एवं शिकायतकर्ता के पक्ष में एग्रीमेन्ट टू सबलीज डीड कराने के लिए तैयार है।

अतः शिकायतकर्ता एम.ओ.यू दिनांकित 48.03.2025 के अनुपालन में यदि कब्जा प्राप्त करना चाहता है, तो वह कब्जा प्राप्त करें और white टू सबलीज डीड अपने पक्ष में करा सकता है। अन्यथा की स्थिति में विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह माननीय रेरा पीठ द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में कब्जा देने एवं यूनिट की रजिस्ट्री कराने हेतु शिकायतकर्ता को कब्जा प्रस्ताव-पत्र वैध ओ.सी./सी.सी. सहित बकाया देयों की मांग सहित (यदि कोई हो तो) प्रेषित करना सुनिश्चित करें। तद्पश्चात शिकायतकर्ता आवंटित यूनिट के मद में बकाया धनराशि का भुगतान 2 माह के अन्दर करना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता को यदि कोई आपत्ति हो, तो वह अपनी आपत्ति दाखिल कर सकता है। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 06.0.2026 को पेश हो। (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण