Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Amit Bansal Husband of Mrs Anshoo Bansal v. Wave Megacity Centre Pvt. Ltd

Complaint No. 5201810046

Decision date
2025-04-02
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40 /63 सपठित नियम-24 47-Rrpradt BA—52080046 श्रीमती sig, बंसल एवं अमित बंसल बनाम वेव मेगासिटी सेंटर प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 02.04.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री सुभाष कुमार गुप्ता उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अमित उपस्थित हुए। उभयपक्षों को सुना गया तथा पत्रावली का अवलोकन किया गया। विपक्षी द्वारा प्रेषित गणना शीट तथा पत्रावली के अवलोकन से स्पष्ट है कि उभयपक्षों के मध्य मुख्य रूप से होल्डिंग चार्ज का विवाद है। विपक्षी द्वारा दिनांक 03.0.2020 से होल्डिंग चार्ज लगाया गया है। शिकायतकर्ता को आज तक यूनिट का भौतिक कब्जा प्राप्त नहीं हुआ है। प्रकरण 2 वर्षों तक माननीय एन.सी.एल.टी में लम्बित रहा, परन्तु विपक्षी द्वारा जान बूझकर कब्जा नहीं दिया गया है। ऐसी स्थिति में विपक्षी, शिकायतकर्ता से कोई होल्डिंग चार्ज प्राप्त करने का अधिकारी नहीं है। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि अपनी गणना शीट में होल्डिग चार्ज हटाते हुए पुनः नई गणना शीट कब्जा प्रस्ताव-पत्र के साथ शिकायतकर्ता को एक सप्ताह के अन्दर प्रेषित करना सुनिश्चित करें। तद्पश्चात शिकायतकर्ता एक माह के अन्दर देय धनराशि विपक्षी को अदा करें और विपक्षी तद्पश्चात यूनिट का भौतिक कब्जा शिकायतकर्ता को उपलब्ध कराते हुए रजिस्ट्री निष्पादित कराना सुनिश्चित करें। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु नियत तिथि 23.06.2025 को पेश हो।

(न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण