Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Bhupender Singh v. Project Category-Un-Register ORRIS INFRASTRUCTURE PRIVATE LIMITED

Complaint No. 420189933

Decision date
2026-05-25
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40 / 63 सपठित नियम-24 20-शिकायत WEA—42089933 भूपेन्द्र सिंह बनाम ऑरिस इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 25.05.2026 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अनुपम उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री राज सिंह उपस्थित हुए। उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। आदेश दिनांक 05.03.2026 के अनुपालन में विपक्षी द्वारा अपना जवाब शिकायतकर्ता एवं उनके विद्वान अधिवक्ता को ई-मेल द्वारा प्रेषित नहीं किया गया है। विपक्षी को अंतिम अवसर प्रदान किया जाता है कि वह अपना जवाब शिकायतकर्ता एवं उनके विद्वान अधिवक्ता को ई-मेल के माध्यम से 45 दिनों के अन्दर प्रेषित करना सुनिश्चित करें। यदि विपक्षी द्वारा अपना जवाब शिकायतकर्ता एवं उनके विद्वान अधिवक्ता को प्रेषित नहीं किया जाता है, तो विपक्षी द्वारा दाखिल उक्त जवाब पढ़ा नहीं जायेगा। विपक्षी द्वारा माननीय रेरा पीठ द्वारा पारित आदेश दिनांक 22.08.2049 का अनुपालन न करने के कारण विपक्षी के विरुद्ध धारा-63 के अन्तर्गत अर्थदण्ड /पेनल्टी अधिरोपित करने हेतु दिनांक 05.42.2025 को प्राधिकरण को लिखा जा चुका है और आदेश की प्रति श्रीमान सचिव, रेरा को प्रेषित की जा चुकी है, उसके बावजूद भी विपक्षी द्वारा माननीय रेरा पीठ-04 द्वारा पारित आदेश दिनांक 22.08.2049 का अनुपालन नहीं किया गया है।

शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह आदेश-24 सिविल प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत प्रार्थना-पत्र दाखिल करें कि वह किस Mode से माननीय wa पीठ द्वारा पारित आदेश का निष्पादन कराना चाहता है, ताकि आदेश-24 सिविल प्रक्रिया -) संहिता के प्रावधानों के अन्तर्गत अग्रिम कार्यवाही की जा सके। पत्रावली अग्निम सुनवाई हेतु दिनांक 43.08.2026 को पेश हो। ब्रज a Rie (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण