Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Maheesh Malik v. Project Category-Un-Register Wave Megacity Centre Pvt. Ltd

Complaint No. 420189463

Decision date
2024-02-20
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी सुनवाई अन्तर्गत धारा-38/40/63 के सपठित नियम-24 69-शिकायत संख्या : 42089463 महेश मलिक बनाम वेव मेगासिटी सेंटर प्रा. लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक : 20-02-2024 शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फेसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अमित भगत एवं स्वयं उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री असित कुमार उपस्थित हुए। शिकायतकर्ता की ओर से यह कहा गया कि विपक्षी द्वारा अनुचित धनराशि की माँग की जा रही है और कब्जा नहीं दिया जा रहा है, जबकि विपक्षी की ओर से यह कहा गया कि ओसी./सी.सी प्राप्त होने पश्चात्‌ वर्ष, 2020 में ही शिकातयकर्ता को अंतिम गणना» कब्जा प्रस्ताव प्रेषित किया जा चुका है, परन्तु शिकायतकर्ता बकाया धनराशि का भुगतान कर, कब्जा प्राप्त करने नहीं आ रहा है। इसके विपरीत शिकायतकर्ता, विपक्षी से 4 करोड़ 3। लाख रूपये धनराशि वसूली प्रमाण पत्र के माध्यम से प्राप्त कर चुका है। कब्जा न लेने पर शिकायतकर्ता स्वयं उत्तरादायी है। शिकायतकर्ता द्वारा विपक्षी के माँग पत्र को चुनौती दी जा रही है। अतः: शिकायतकर्ता को आदेशित किया जाता है कि वह अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपना स्वयं का गणना-पत्र रेरा कम्पलेन्ट पेज पर अपलोड करना सुनिश्चित करें कि उनके द्वारा स्वयं कितनी धनराशि विपक्षी को देय है और साथ ही साथ विपक्षी भी अपना गणना-पत्र रेरा कम्पलेन्ट पेज पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। पत्रावली अग्रिम कार्यवाही हेतु नियत तिथि 08-04-2024 को पेश हो। (हरीश त्रिपाठी)

(न्‍्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण