Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Ashish Jain and Garvit Jain v. Aims Max Gardenia Developers Private Limited

Complaint No. 420189226

Decision date
2025-11-26
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40 //63 सपठित नियम-24 4-शिकायत संख्या:--42089226 आशीष जैन एवं गर्वित जैन बनाम एम्स मैक्स गार्डेनिया डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 26.44.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अभय सिंह उपस्थित हुए। उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। विपक्षी द्वारा अपनी आपत्ति दाखिल की गई, जिसमें यह कहा गया कि शिकायतकर्ता द्वारा आवंटित यूनिट के मद में बकाया धनराशि का भुगतान नहीं कर रहा है। शिकायतकर्ता द्वारा बकाया धनराशि का भुगतान करने पर उसके पक्ष में यूनिट की रजिस्ट्री करा देंगे। आज सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता द्वारा यह कहा गया कि विपक्षी को उक्त परियोजना / यूनिट का ओ.सी./सी.सी. प्राप्त नहीं है। विपक्षी को उक्त परियोजना यूनिट का ओ.सी. / सी.सी. प्राप्त होने पर ही बकाया धनराशि का भुगतान करेंगे। अतः विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह 2 माह के अन्दर उक्त परियोजना / यूनिट का ओ.सी./ सी.सी. प्राप्त कर, पुन: शिकायतकर्ता को ओ.सी./सी.सी. सहित कब्जा प्रस्ताव-पत्र बकाया देयों की मांग सहित प्रेषित करना सुनिश्चित करें। तद्पश्चात शिकायतकर्ता बकाया धनराशि का भुगतान करना सुनिश्चित करें। यदि शिकायतकर्ता को कोई आपत्ति हो, तो वह अपनी आपत्ति दाखिल कर सकता है। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 23.02.2026 को पेश हो। -55३३..- आर. पी. सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण