Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Ashish Jain and Garvit Jain v. Aims Max Gardenia Developers Private Limited

Complaint No. 420189226

Decision date
2025-11-07
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40,/63 सपठित नियम-24 ॥ 4-शिकायत संख्या:--42089226 आशीष जैन एवं गर्वित जैन बनाम एम्स मैक्स गार्डिनिया डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 07.4.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो SBR के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हुए विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अभय सिंह उपस्थित हुए। ह . उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। आदेश दिनांक 02.07. 2025 के अनुपालन में किसी भी पक्ष द्वारा रेरा अधिकृत रिसीवर द्वारा दाखिल Bol आख्या दिनांकित 22.08.2025 के विरुद्ध आपत्ति दाखिल नहीं की गई है। आज सुनवाई के दौरान विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता श्री अभय सिंह द्वारा यह तर्क प्रस्तुत किया गया कि saat Hat रिपोर्ट की नकल प्राप्त नहीं हुई है, इसलिए वह आपत्ति दाखिल नहीं कर सका है। रेरा अधिकृत रिसीवर द्वारा दाखिल कुर्की आख्या पर आपत्ति दाखिल करने हेतु पर्याप्त समय पक्षकारों को दिया जा चुका है, वे कुर्की आख्या पर आपत्तिं' दाखिल कर सकते थे, लेकिन विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता श्री अभय सिंह द्वारा इस सम्बन्ध में अनावश्यक तर्क प्रस्तुत किया गया कि gat आख्या की नकल देना रेरा की जिम्मेदारी है, जबकि कुर्की आख्या रेरा पोर्टल पर अपलोड करने का कोई प्रावधान नहीं है।

अतः विपक्षी को एक मौका और ar जाता है कि वह रेरा अधिकृत रिसीवर द्वारा दाखिल wat आख्या के विरुद्ध अपनी आपत्ति 45 दिनों के अन्दर दाखिल कर सकता है। यदि विपक्षी को इस सम्बन्ध में कोई आपत्ति हो, तो श्रीमान सचिव, रेरा एवं अध्यक्ष महोदय, रेरा से सम्पर्क कर सकता है या ई-मेल द्वारा अवगत करा सकता है। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 26..2025 को पेश हो। ame . सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण