Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Ashish Jain and Garvit Jain v. Aims Max Gardenia Developers Private Limited
Complaint No. 420189226
- Decision date
- 2025-07-02
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत arise / 40 ,/63 सपठित नियम-24 6-शिकायत संख्या:-42089226 आशीष जैन और गर्वित जैन बनाम एम्स मैक्स गार्डिनिया डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 02.07.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री सुचिता सिंह उपस्थित हुई। उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि उसे अभी तक़ कोई कब्जा प्रस्ताव-पत्र प्रेषित नहीं किया गया है और न ही कब्जा दिया गया है और न ही रजिस्ट्री कराई गई है और विपक्षी के पास उक्त परियोजना / यूनिट का ओ.सी./सी.सी. भी प्राप्त नहीं है| विपक्षी द्वारा इस पीठ के आदेश दिनांक 04.04.2025 का अनुपालन नहीं किया गया है और न ही आज तक आदेश दिनांक 26.07.20I8 के अनुपालन में विपक्षी द्वारा शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा उपलब्ध कराया गया है। जिससे स्पष्ट है कि विपक्षी द्वारा प्राधिकरण के आदेशों की अवहेलना की जा रही है और विपक्षी आदेश दिनांकित 26.07.20i8 के अनुपालन में कोई रुचि नहीं ले रहा है। ; अतः: ऐसी स्थिति में आदेश-24 सिविल प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत कार्यवाही करने के अलावा कोई विकल्प शेष नहीं है।
उक्त आदेश का अनुपालन कराये जाने एवं शिकायतकर्ता को कब्जा उपलब्ध कराये जाने हेतु कार्यालय आदेश संख्या-42482 / पी.रेरा / प्रशा. / 2024-25 दिनांक 24.08.2024 के अनुसार परियोजना-6प्त-08/75 (Phase-) Golf 09 में यूनिट WA-AI-30i & AI-306 (शिकायतकर्ता द्वारा दाखिल प्रार्थना-पत्र के क्रम में माननीय रेरा पीठ-2 द्वारा शिकायत संख्या-320488450 को संशोधित कर शिकायत संख्या-420489226 में पारित आदेश दिनांकित t04220I8 के अनुसार संशोधित यूनिट संख्या-टी5-708 एवं टी5-709 के स्थान पर यूनिट WST-Al-30] & Al-306 अंकित की गई) को इस न्यायालय द्वारा कुर्क किया जाता है तथा श्री रजत शर्मा, अवर अभियन्ता को रिसीवर नियुक्त किया जाता है। व अतः: श्री रजत शर्मा, अवर अभियंता को निर्देशित किया जाता है कि वह यूनिट को कुर्क कर न्यायालय के कब्जे में लेकर अपनी आख्या एक माह के अन्दर इस न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करें, ताकि आदेश-24 सिविल प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए इस न्यायालय द्वारा शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा उपलब्ध कराया जा सके। पत्रावली ard अग्रिम सुनवाई दिनांक 27.08.2025 को पेश हो। - Se आर. पी REO NO (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण