Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Ashish Jain and Garvit Jain v. Aims Max Gardenia Developers Private Limited

Complaint No. 420189226

Decision date
2024-02-06
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी सुनवाई अन्तर्गत धारा-38/40/63 के सपठित नियम-24 नियमस-24 52-शिकायत संख्या : 42089226 आशीष जैन व अन्य बनाम एम्स मैक्स गार्डेनिया डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक : 06-02-2024 शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फेसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित ET विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री सुचिता सिंह उपस्थित हुईं। विपक्षी की ओर से यह बताया गया कि यूनिट कब्जे तैयार हैं और शिकायतकर्ता स्वयं कब्जा प्राप्त नहीं कर रहा है, जबकि शिकायतकर्ता का कहना है कि फ्लैट रहने योग्य अभी नहीं बनाया गया है, उसमें बिजली, पानी का कनेक्शन नहीं है। किचिन का निर्माण नहीं किया गया है, जिसके कारण उसे मजबूरी में किराये के मकान में रहना पड़ रहा है। उभय पक्षों को सुनने के पश्चात्‌ पूर्व तिथि पर तकनीकी टीम से मौके की रिपोर्ट मंगाई गयी थी। तकनीकी रिपोर्ट के अवलोकन से यह प्रकट होता है कि फ्लैट में अभी किचिन का निर्माण होना है। बिजली के बोर्ड लगाया जाना है तथा नल का कनेक्शन दिया जाना है। बिना उक्त सुविधाओं के किसी को कब्जा लेने हेतु विवश नहीं किया जा सकता है। विपक्षी को आदेशित किया जाता है कि वह आगामी t5 दिनों के अन्दर यूनिट में रहने हेतु जो भी सुविधायें आवश्यक हैं, उन्हें पूर्ण करते हुए, शिकायतकर्ता को लिखित रूप से सूचित करें, जिसकी एक प्रति रेरा पोर्टल / पीठ की ई-मेल आई.डी. :—[email protected] पर अपलोड करना सुनिश्चित करें, तदोपरान्त शिकायतकर्ता, विपक्षी से सम्पर्क कर कब्जे की औपचारितायें पूर्ण करें।

पत्रावली अग्रिम कार्यवाही हेतु नियत तिथि 2-03-2024 को पेश हो । Lig (हरीश त्रिपाठी) . (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण