Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Ashish Jain and Garvit Jain v. Aims Max Gardenia Developers Private Limited

Complaint No. 420189226

Decision date
2023-12-04
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी आदेश पत्र सुनवाई अन्तर्गत धारा-38/40/63 के सपठित नियम-24 36-शिकायत संख्या : 42089226 आशीष जैन एवं गरवित जैन बनाम ऐम्स मैक्स गार्डिनिया डेवलपर्स प्रा. लि. दिनांक : 04-2-2023 शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फेसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री सुचिता सिंह उपस्थित हुईं | पूर्व तिथि पर शिकायतकर्ता द्वारा इस न्यायालय के समक्ष यह बताया गया कि था कि मौके पर निर्माण कार्य पूर्ण नहीं है और यूनिट कब्जा दिये जाने की स्थिति में नहीं है। ओ.सी. / सी.सी. जारी नहीं हुआ है। शिकायतकर्ता के कथनों के आधार पर रेरा तकनीकी टीम से मौके की स्थलीय निरीक्षण आख्या तलब की गयी थी। तकनीकी टीम की आख्या प्राप्त है। तकनीकी आख्या के अवलोकन से यह प्रकट होता है कि परियोजना में 98 से 99 प्रतिशत कार्य पूर्ण है। ओ.सी. / सी.सी. के सम्बन्ध में विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता ने बताया कि उनके द्वारा wera परियोजना के सम्बन्ध में चारों अपेक्षित अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त किये जा चुके है, जिसके साथ सक्षम प्राधिकरण के ओ.सी./सी.सी. जारी करने हेतु आवदेन प्रस्तुत किया गया है।

आज की कार्यवाही स्थगित की जाती है। विपक्षी को आदेशित किया जाता है कि वह अग्रिम नियत तिथि से पूर्व सक्षम प्राधिकरण के समक्ष ओ.सी.,/सी.सी. हेतु प्रस्तुत किये गये आवेदन तथा उसके साथ संलग्न किये गये अनापत्ति प्रमाण पत्रों की प्रतियाँ रेरा पोर्टल/पीठ की ई-मेल आई.डी.-ऋश्ाला#णाल"फ_्ञाश-७|/गभी.००॥ पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। पत्रावली अग्रिम कार्यवाही हेतु. नियत. तिथि 08-0-2024 को पेश BT (हरीश त्रिपाठी) (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण