Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Madan Lal v. G S Promoters Private Limited

Complaint No. 3201932775

Decision date
2025-01-07
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar Status-Disposed

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 / 40,/63 संपठित नियम-24 42-शिकायत संख्या : 320932775 मदन लाल बनाम जीएस प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 06.04.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री पंकज कुमार उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री मालिनी उपस्थित हुई। शिकायतकर्ता द्वारा यह बताया गया कि विपक्षी के पास ओ.सी./सी.सी. प्राप्त नहीं है और न ही विपक्षी कब्जा देने एवं रजिस्ट्री कराने के स्थिति में है। विपक्षी द्वारा आज स्वयं स्वीकार किया गया है कि उसके पास परियोजना का ओ.सी. /सी.सी. प्राप्त नहीं है। अतः ऐसी स्थिति में बिना वैध ओ.सी. के शिकायतकर्ता को यूनिट का भौतिक कब्जा दिलाना एवं रजिस्ट्री कराना संम्भव एवं न्‍्यायसंगत नही होगा। इस प्रकार क्‍योंकि मौके पर यूनिट तैयार नहीं है और न ही उसका ओ.सी./सी.सी. है। ऐसी दशा में रजिस्ट्री तथा कब्जे की कार्यवाही पूर्ण किया जाना संम्भव नहीं है। उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण के कार्यालय आदेश संख्या 44675/ यू पी.रेरा / प्रशा. // 2024-25 दिनांक 40.40.2024 के प्रस्तर-43, के अनुसार पत्रावली प्राधिकरण की सम्बंधित पीठ को इस टिप्पणी के साथ वापस किया जाता है कि पीठ द्वारा ओसी. /सी.सी. से सम्बंधित प्रश्न का विनिश्चय करने के उपरान्त पत्रावली ओ.सी./ सी.सी. सहित पुनः इस पीठ को भेजी जाती है, तो ओ.सी./ सी.सी. प्राप्त होने पर इस पीठ द्वारा रजिस्ट्री तथा कब्जे की कार्यवाही करायी जायेगी।

आदेश पोर्टल पर अपलोड किया जाये। पत्रावली मूल पीठ को वापस भेजी जाये। BF आर. पी. fae (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण