Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Urvashi Gupta v. G S Promoters Private Limited

Complaint No. 3201932738

Decision date
2024-07-04
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar Status-Disposed

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40 /63 के सपठित नियम-24 9-शिकायत संख्या : 320932738 उर्वशी गुप्ता बनाम जी एस प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 04.07.2024 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री पंकज कुमार उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री मालिनी उपस्थित हुई। उभयपक्षों को सुना एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। विपक्षी की ओर से अपनी आपत्ति दाखिल की जा चकी है। दिनांक 04.07.2024 को विपक्षी द्वारा विलम्ब ब्याज के सम्बंध में जारी वसूली प्रमाण पत्र दिनांक 20.04.2023 को वापस मगाये जाने हेतु प्रार्थना पत्र दाखिल किया है। जिस पर उभयपक्षों को सुना गया। वसूली प्रमाण पत्र वापस मगाने का क्षेत्राधिकार इस पीठ को नहीं है, बलकि जिस पीठ द्वारा वसूली प्रमाण पत्र जारी किया गया है। उसी पीठ में इस सम्बंध में प्रार्थना पत्र दाखिल किया जा सकता है। अतः इस न्यायालय द्वारा वसूली प्रमाण पत्र वापस मगाये जाने के सम्बंध में कोई आदेश पारित नहीं किया जा सकता है। विपक्षी का प्रार्थना पत्र निरस्त किया जाता है। विपक्षी द्वारा अभी तक प्रश्नगत यूनिट का कब्जा अभी तक शिकायतकर्ता को नहीं दिया गया है। विपक्षी को एक अंतिम अवसर पीठ द्वारा पारित आदेश का अनुपालन करने हेतु दिया जाता है। शिकायतकर्ता यदि विपक्षी की ओर से दाखिल जवाब के सम्बंध में कोई जवाब दाखिल करना चाहें तो अग्रिम नियत तिथि तक दाखिल कर सकते है।

विपक्षी को आदेशित किया जाता है कि पीठ के आदेश के अनुपालन में यूनिट का कब्जा शिकायतकर्ता को उपलब्ध कराना एवं हस्तान्तरण विलेख निष्पादित एवं पंजीकृत दिनांक 09.08.2024 कराना सुनिश्चित करें। आदेश का अनुपालन न करने पर इस न्यायालय द्वारा स्वंय सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश-24 के अधीन हस्तान्तरण-विलेख निष्पादन, पंजीयन एवं कब्जा दिलाये जाने के सम्बन्ध में यथाविधि कार्यवाही की जाएगी। पत्रावली अग्रिम सुनवाई वास्ते नियत तिथि 09.08.2024 को पेश हो | sent An, — आर. th. fie (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण