Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Digvijay Negi v. Jkg Construction Pvt Ltd

Complaint No. 320187947

Decision date
Not recorded
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

= भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | रेक्टिफिकेशन / परिशोधन आदेश ts—04 उपस्थिति:- श्रीमती कल्पना मिश्रा, सदस्य शिकायत संख्या :- 32087947 दिग्विजय नेगी बनाम मैसर्स जे.के.जी. कंस्ट्रक्शन प्राएणलि0 प्रस्तुत पत्रावली भू-सम्पदा (विनियमन और विकास) अधिनियम, 2046 की धारा-39 के अन्तर्गत दिनांक 46.06.2024 को प्रस्तुत की गयी है, जोकि निम्नवत्‌ प्राविधान्वित है :- प्राधिकरण, अभिलेखों से प्रकट किसी गलती को सुधारने की दृष्टि से, इस अधिनियम की अधीन किये गये आदेश की तारीख से दो वर्ष की अवधि के भीतर किसी समय, उसके द्वारा पारित किसी आदेश को संशोधित कर सकेगा और यदि पक्षकारों द्वारा उसके ध्यान में गलती लायी जाती है तो ऐसा संशोधन करेगा | परन्तु ऐसा कोई संशोधन किसी आदेश के सम्बंध में, जिसके विरुद्ध इस अधिनियम के अधीन अपील प्रस्तुत की गयी है, नहीं किया जायेगा | परन्तु यह कि प्राधिकरण अभिलेख से प्रकट किसी गलती का सुधार करते समय, इस अधिनियम के उपबन्ध के अधीन पारित आदेश के सारवान्‌ भाग का संशोधन नहीं करेगा। शिकायतकर्ता द्वारा संशोधन /पुनर्विलोकन हेतु प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया है, जिसमें धारा-34 के अन्तर्गत पारित आदेश दिनांक 26.06.2049 के संशोधन हेतु प्रार्थना की गयी है। = पर उभय पक्ष उपस्थित। उभय पक्षों के तर्कों को सुना व पत्रावली का अवलोकन किया।

पत्रावली के अवलोकन से विदित है कि उक्त प्रकरण में पूर्व में ही गुण-दोष के आधार पर आदेश पारित किया जा चुका है। शिकायतकर्ता द्वारा दिया गया प्रार्थना पत्र रेश अधिनियम की धारा-39 की परिधि के अन्तर्गत नहीं आता है। ऐसी दशा में प्रकरण में पारित आदेश में कोई संशोधन किया जाना उचित नहीं होगा। अतः शिकायतकर्ता का प्रार्थना पत्र स्वीकार किये जाने योग्य नहीं है। ऐसी स्थिति में शिकायतकर्ता द्वारा दिया गया प्रार्थना पत्र खारिज किया जाता है। पत्रावली दाखिल दफ्तर की जाए। आदेश पोर्टल पर अपलोड किया जाए। दिनांक: / /2024 - KAA, (कल्पना मिश्रा) A कु (सदस्य) उ0प्र0 भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण