Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Digvijay Negi v. Jkg Construction Pvt Ltd

Complaint No. 320187947

Decision date
2025-01-08
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40 / 63 सपठित नियम-24 23-शिकायत संख्या : 32087947 दिग्विजय नेगी बनाम जेकेजी कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 08.04.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री गौरव कुमार उपस्थित हुए। शिकायतकर्ता द्वारा यह बताया गया है कि विपक्षी द्वारा अभी तक यूनिट का कब्जा नहीं दिया गया है और न ही हस्तान्तरण विलेख निष्पादित एवं पंजीकृत कराया गया है। शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि उनकी पत्नी श्रीमति अमिता का नाम संशोधित होकर अमिता नेगी हो गया है। शिकायतकर्ता द्वारा विपक्षी के अभिलेखों में उनकी पत्नी का नाम संशोधन करने हेतु प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है। विपक्षी द्वारा अवगत कराया गया है कि 2 सप्ताह के अन्दर शिकायतकर्ता दिग्विजय नेगी की पत्नी का नाम अमिता के स्थान पर संशोधित कर अमिता नेगी प्रमोटर / कम्पनी के अभिलेखो में कर दिया जायेगा। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह सह-आवंटी का नाम संशोधित कर शिकायतकर्ता के पक्ष में रजिस्ट्री निष्पादित करना सुनिश्चित करें तथा रजिस्ट्री विलेख की प्रति रेरा पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु नियत तिथि 34.04.2025 को पेश हो। Alby _ आर पी. Res (arate अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण