Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Dhaneshwari Devi Dhyani v. Radicon Infrastructure & Housing Pvt Ltd

Complaint No. 320187681

Decision date
2026-05-20
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2 Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर सुनवाई पीठ-2 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38, 40 एवं 63 65-शिकायत संख्या :-- 320I8768i धनेश्वरी देवी ध्यानी बनाम रेडिकॉन इंफ्रास्ट्रक्चर एंड हाउसिंग प्रा. लि. दिनांक :- 20/05/2026 आदेश-पत्र शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से उनके प्रतिनिधि उपस्थित एवं विपक्षी अनुपस्थित | विपक्षी को उपस्थिति हेतु पब्लिक नोटिस जारी किया जाए। शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता द्वारा अवगत कराया गया कि पीठ द्वारा धारा-34 के अन्तर्गत पारित आदेश का विपक्षी द्वारा अभी तक अनुपालन नहीं किया गया है। अतः शिकायतकर्ता द्वारा विलम्बित अवधि के ब्याज सहित यूनिट का कब्जा दिलाये जाने का अनुरोध किया गया है। विपक्षी कंपनी को धारा-34 के अन्तर्गत पारित आदेश का अनुपालन कर अपनी अनुपालन आख्या' रेरा पोर्टल पर अपलोड करने हेतु पर्याप्त अवसर प्रदान किये गये, परन्तु विपक्षी की ओर से कोई अनुपालन आख्या दाखिल नहीं की गयी है, ऐसी स्थिति में विपक्षी का अनुपालन आख्या' दाखिल करने का अवसर समाप्त किया जाता है। उभयपक्ष को निर्देशित किया जाता है कि वह आगामी 04 सप्ताह के अन्दर अपनी-अपनी लिखित बहस रेरा पोर्टल के कम्पलेन्ट पेज पर अपलोड कर, भौतिक प्रति रेरा क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 23.07.2026 को पेश हो। टी (सदस्य) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण