Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Priyanka Agarwal v. Project Category-Un-Register Yamuna Expressway Industrial

Complaint No. 320187616

Decision date
2025-07-18
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar Status-Disposed

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 / 40 / 63 सपठित नियम-24 27-शिकायत PAT:—3208766 प्रियंका अग्रवाल बनाम यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण आदेश-पत्र दिनांक: 48.07.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री हरीश पाण्डेय उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री लोकेश कुमार उपस्थित हुए। उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। उभयपक्षों द्वारा माननीय उच्च न्यायालय में लम्बित अपील की अद्यतन स्थिति/आदेश रेरा पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया है और न ही पत्रावली पर दाखिल है, जिससे यह स्पष्ट नहीं हो सका कि माननीय उच्च न्यायालय में कोई अपील लम्बित है अथवा नहीं और न ही किसी पक्ष द्वारा माननीय उच्च न्यायालय का स्थगन सटे आदेश दाखिल किया गया है। विपक्षी द्वारा आदेश दिनांक 06.03.20i9 का अनुपालन नहीं किया गया और न ही आज तक शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा उपलब्ध कराया गया है। विपक्षी द्वारा इस इस पीठ के भी आदेश-पत्र दिनांक 23.09.2024 के अनुपालन में शिकायतकर्ता को कब्जा उपलब्ध नहीं कराया गया है। विपक्षी द्वारा माननीय रेरा पीठ-04 द्वारा पारित आदेश दिनांक 06.03.2079 का भी अनुपालन नहीं कर रहा है। अतः ऐसी स्थिति में आदेश-24 सिविल प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत कार्यवाही करने के अलावा कोई विकल्प शेष नहीं है।

VHT आदेश का अनुपालन कराये जाने एवं शिकायतकर्ता को कब्जा उपलब्ध कराये जाने एवं रजिस्ट्री कराये जाने हेतु URS Other-Yamuna Expressway Industrial Devlopment Authority Ist Floor, Commercial Complex, Block-P2, Sec-Omega |, Greater Noida-20308 4 यूनिट प्लॉट संख्या-300 sq.meter 323 Pocket-7(B) Sector I8 20 YEA Residential-2009 (l) को इस न्यायालय द्वारा कुर्क किया जाता है तथा कार्यालय आदेश संख्या-42482 / यू पी.रेरा / प्रशा. // 2024-25 दिनांक 24.08.2024 के अनुसार श्री रजत शर्मा, अवर अभियन्ता को रिसीवर नियुक्त किया जाता है। च्च्च्ध््‌ अत: श्री रजत शर्मा, अवर अभियंता को निर्देशित किया जाता है कि वह यूनिट को कुर्क कर न्यायालय के कब्जे में लेकर अपनी आख्या एक माह के अन्दर इस न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करें, ताकि आदेश-24 सिविल प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए स्वयं इस न्यायालय द्वारा शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा उपलब्ध कराया जा सके और रजिस्ट्री कराई जा सके | पत्रावली aed अग्रिम सुनवाई दिनांक 29.09.2025 को पेश हो | जातक -- आर. पी. सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण