Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Priyanka Agarwal v. Project Category-Un-Register Yamuna Expressway Industrial

Complaint No. 320187616

Decision date
2023-11-29
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar Status-Disposed

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04-ए आदेश-पत्र कार्यवाही अन्तर्गत धारा-63 दिनांक : 7--2023 शिकायत संख्या : 3208766 प्रियंका अग्रवाल बनाम यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण प्रार्थी ,/ शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर प्रार्थी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री हर्ष पाण्डेय उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री लोकेश कुमार उपस्थित हुए। प्रकरण में आज अन्तर्गत धारा-63 की कार्यवाही की ०8वीं तिथि निर्धारित है, लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि विपक्षी द्वारा अभी तक पीठ द्वारा पूर्व में धारा-34 के अन्तर्गत पारित आदेश का पूर्ण रूप से अनुपालन करते हुए लिखित अनुपालन आख्या रेरा कम्पलेन्ट पेज़ पर अपलोड नहीं की गयी है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सम्बन्ध में यह बात स्पष्ट देखी जा रही है कि उनके द्वारा अपील दायर करने का कथन रखते हुए अनुपालन करने हेतु तथा अनुपालन आख्या दाखिल करने हेतु अतिरिक्त समय की माँग की जाती है। रेरा अधिनियम, नियम एवं विनियमन के अनुसार यह संक्षिप्त कार्यवाही की श्रेणी में आता है | इसमें 02 वर्ष का समय अनुपालन आख्या दाखिल करने हेतु दिया जाना नियमानुसार सम्भव नहीं है। विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता द्वारा आज पुरजोर अनुरोध किया गया कि उनको एक अंतिम अवसर अनुपालन आख्या दाखिल करने हेतु प्रदान किया जाये।

विपक्षी को अंतिम अवसर देते By आदेशित किया जाता है कि वह अग्रिम नियत तिथि से पूर्व पीठ द्वारा धारा-34 के अन्तर्गत पारित आदेश का पूर्ण रूप से अनुपालन करते हुए, अनुपालन आख्या रेरा पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें अन्यथा जिस प्रकार यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा वादों की पैरवी की जा रही है, उसकी जानकारी यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को इस आशय से प्रेषित की जायेगी कि वे इसका संज्ञान लेते हुए अपने स्तर से सभी सम्बन्धित अधिकारी एवं प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ताओं को यथोचित निर्देश निर्गत करेगें | सचिव, रेरा को निर्देशित किया जाता है कि जो धनराशि रू.29,68,522 /-मा. रेरा अपीलीय अधिकरण, लखनऊ द्वारा रेरा को प्राप्त हुई है, वह नियमानुसार प्रार्थी / शिकायतकर्ता के खाते में स्थानांतरित करने की कार्यवाही करें। पत्रावली अग्रिम कार्यवाही हेतु नियत तिथि 29-:4-2023 को पेश हो। 46