Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Priyanka Agarwal v. Project Category-Un-Register Yamuna Expressway Industrial

Complaint No. 320187616

Decision date
2023-11-29
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar Status-Disposed

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-04-ए आदेश-पत्र कार्यवाही अन्तर्गत धारा-63 दिनांक : 29-i-2023 शिकायत संख्या : 320i8766 प्रियंका अग्रवाल बनाम यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण प्रार्थी / शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर प्रार्थी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री हरीश पाण्डेय उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री लोकेश कुमार उपस्थित हुए। इस बीच पीठ द्वारा पारित अंतरिम आदेश दिनांक 27-2:-2023 के क्रम में रेरा क्षेत्रीय कार्यालय के क्रियान्वयन शाखा द्वारा जो प्रार्थी से नोटरी से प्रमाणित शपथ-पत्र दाखिल करने की अपेक्षा की गयी है, जिसके सम्बन्ध में प्रार्थी द्वारा अवगत कराया गया है कि उनके द्वारा पूर्व में ही उक्त नोटरी से प्रमाणित शपथ-पत्र दिनांक 25-07-2023 को उपलब्ध कराया जा चुका है, परन्तु अभी तक उक्त के सम्बन्ध में यथास्थिति बनी हुई है।

पत्रावली के परिशीलन से निम्न तथ्य स्पष्ट रूप से उजागर हो रहे कि रेरा प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय के क्रियान्वयन शाखा द्वारा प्रार्थी से अध्यावधिक शपथ-पत्र की अपेक्षा की जा रही है, उसे प्रार्थी तत्काल उपलब्ध करा दें, जिसमें क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा अपेक्षित सूचना के अलावा प्रार्थी इस बात को भी स्पष्ट अंकन करे कि प्रार्थी को पीठ द्वारा पारित आदेश के क्रम में प्रश्नगत यूनिट का कब्जा चाहिए की नहीं, क्योंकि यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा उक्त यूनिट की कुल कीमत मय विलम्बित अवधि के ब्याज सहित मा. रेरा अपीलीय अधिकरण के माध्यम से रेरा कार्यालय को उपलब्ध करा दिया गया है। इसलिए प्रार्थी के स्पष्ट प्रार्थना के अनुसार ही इस सम्बन्ध में अग्रेतर कार्यवाही किया जाना नियमानुसार सम्भव एवं उचित होगा। प्रार्थी आगामी 02 सप्ताह में उपर्युक्त प्रस्तर में दिये गये निर्देशों का अनुपालन करना सुनिश्चित करें। पत्रावली अग्रिम कार्यवाही हेतु नियत तिथि 20-2-2023 को पेश हो। (संजय आर. ARES!) अध्यक्ष, रेरा। 46