Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Amol Akolkar v. Elegant Infracon Pvt Ltd

Complaint No. 2201931734

Decision date
2026-09-01
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर। सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 / 40 ,/63 सपठित नियम-24 4-शिकायत GIT—220i93734 अमोल अकोलकर बनाम एलिगेंट इंफ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 04.09.2026 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री गरिमा उपस्थित हुई। विपक्षी अनुपस्थित | सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि उसको यूनिट का कब्जा प्राप्त हो चुका है, लेकिन विपक्षी द्वारा आज तक यूनिट की रजिस्ट्री नहीं कराई गई है। विपक्षी द्वारा माननीय रेरा पीठ-02 द्वारा पारित आदेश दिनांकित 02.04.2049 का अनुपालन न करने के कारण विपक्षी के विरुद्ध धारा-63 के अन्तर्गत अर्थदण्ड / पेनल्टी अधिरोपित करने हेतु दिनांक 29.05.2026 को प्राधिकरण को लिखा जा चुका है और आदेश की प्रति श्रीमान सचिव, उ.प्र. रेरा को प्रेषित की जा चुकी है और प्राधिकरण द्वारा विपक्षी के विरुद्ध अर्थदण्ड /पेनल्टी अधिरोपित करने हेतु आदेश पारित कर दिया गया है, उसके बावजूद भी विपक्षी द्वारा माननीय रेरा पीठ द्वारा पारित आदेश का अनुपालन नहीं किया गया है। | विपक्षी को पुनः निर्देशित किया जाता है कि वह 2 माह के अन्दर शिकायतकता के पक्ष में यूनिट की रजिस्ट्री कराते हुए रजिस्ट्री की प्रति RI पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 02.:2.2026 को पेश हो। = आर. th. सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण