Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Mr. Rajneesh Mathur and Ms. Swati Mathur v. Shipra Estate Limited

Complaint No. 2201931543

Decision date
2026-08-11
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 / 40 ,/63 सपठित नियम-24 43-शिकायत PAT—22093 543 श्री रजनीश माथुर एवं सुश्री स्वाति माथुर बनाम शिप्रा एस्टेट लिमिटेड एवं जय कृष्ण एस्टेट्स डेवलपमेंट आदेश-पत्र दिनांक: 44.08.2026 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वानं अधिवक्ता सुश्री प्रीति गुप्ता उपस्थित gg | विपक्षी अनुपस्थित | सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। विपक्षी पिछली तिथि 45.05. 2026 को अनुपस्थित था। विपक्षी आज भी सुनवाई के दौरान अनुपस्थित है। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह माननीय रेरा पीठ के आदेश के अनुपालन में कब्जा प्रस्ताव-पत्र वैध ओ.सी.,/ सी.सी. सहित बकाया देयों की मांग सहित (यदि कोई हो तो) शिकायतकर्ता को 45 दिनों के अन्दर प्रेषित करना सुनिश्चित करें तथा रेरा पोर्टल पर भी अपलोड करना सुनिश्चित करें| शिकायतकर्ता द्वारा बकाया देयों के अदा करने पर विपक्षी शिकायतकर्ता को यूनिट का भौतिक कब्जा उपलब्ध कराते हुए शिकायतकर्ता के पक्ष में आवंटित यूनिट की रजिस्ट्री निष्पादित करना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता को यदि कोई आपत्ति हो, तो वह अपनी आपत्ति दाखिल कर सकता है। विपक्षी को पंजीकृत डाक के माध्यम से एवं पब्लिक नोटिस जारी हो कि वह दिनांक 44.40.2026 को इस न्यायालय के समक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत करें। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 44.40.2026 को पेश हो। Sloe आर. पी. सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण