Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Deeraj Koul v. Patel Advance Jv S-406 L.G

Complaint No. 2201931154

Decision date
2025-11-24
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar Status-Disposed

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 / 40 ,/63 सपठित नियम-24 47rd PeTM—2209354 धीरज कौल बनाम पटेल एडवांस जेवी आदेश-पत्र दिनांक: 24.44.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार .पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अनुराग तिवारी उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वात्त-अधिवक्ता श्री मानेन्द्र कुमार उपस्थित हुए। उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। विपक्षी द्वारा अपनी आपत्ति दाखिल की गई कि अपील संख्या-457 / 2024 में माननीय उ.प्र. भू-सम्पदा अपीलीय अधिकरण के आदेश दिनांक 26.08.2025 के अनुसार धारा-38,/40,/63 के अन्तर्गत निष्पादन की कार्यवाही Executing Authority को पूर्ण करने के लिए आदेशित किया गया है, इसलिए पत्रावली को सम्बन्धित पीठ // Executing Authority को वापस भेज दी जाये। नियम-24 की कार्यवाही में यूनिट को aa करने एवं रिसीवर नियुक्त करने का आदेश दिनांक 30.09.2025 को पारित किया गया, जिस पर रेरा अधिकृत रिसीवर द्वारा अपनी कुर्की आख्या दिनांकित 08.0.2025 दाखिल की गई, जिसमें रेरा अधिकृत रिसीवर द्वारा यह कहा गया है कि विपक्षी द्वारा शिकायतकर्ता की आवंटित यूनिट के मद में समस्त जमा धनराशि वापस करने के उपरान्त यूनिट को श्रीमती अंकिता अग्रवाल एवं श्री नवनीत अग्रवाल को आवंटित कर दिया गया है और उनको दिनांक 40.07.2025 को कब्जा भी उपलब्ध करा दिया गया है। मौके पर श्रीमती अंकिता अग्रवाल एवं श्री नवनीत अग्रवाल इस समय यूनिट के कब्जे में है।

शिकायतकर्ता द्वारा प्रश्नगत शिकायत में asi के अन्तर्गत अपनी शिकायत योजित की गई, जिसमें माननीय पीठ-0 द्वारा नियमानुसार सुनवाई के उपरान्त दिनांक 28.44.2049 को निम्नवत आदेश पारित किये गये हैं:- 4... विपक्षी को आदेशित किया जाता है कि वह 90 दिनों के अन्दर शिकायतकर्ता की मूल यूनिट उपलब्ध न होने की दशा में परियोजना में समकक्ष इकाई का वैकल्पिक यूनिट पूर्व में तय दरों पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। विपक्षी द्वारा प्रार्थना-पत्र /आपत्ति दिनांक 22.40.2025 पर शिकायतकर्ता अपनी आपत्ति एक सप्ताह के अन्दर रेरा पोर्टल पर अपलोड एवं भौतिक रूप से रेरा कार्यालय में दाखिल करें। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह माननीय रेरा पीठ द्वारा पारित आदेश दिनांक 28.44.2049 के अनुपालन में क्‍योंकि मूल यूनिट उपलब्ध नहीं है और तृतीय पक्ष को यूनिट आवंटित कर कब्जा दिया जा चुका है। अत: उसके स्थान पर वैकल्पिक / समकक्ष इकाई हेतु कब्जा प्रस्ताव-पत्र 45 दिनों के अन्दर शिकायतकर्ता को भेजना सुनिश्चित करें और रेरा पोर्टल पर भी अपलोड करना सुनिश्चित करें। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 48.42.2025 को पेश हो। (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण