Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Deeraj Koul v. Patel Advance Jv S-406 L.G

Complaint No. 2201931154

Decision date
2025-09-08
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar Status-Disposed

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40,/63 सपठित नियम-24 20-शिकायत Pea—2209354 धीरज कौल बनाम पटेल एडवांस जेवी आदेश-पत्र दिनांक: 08.09.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अनुराग तिवारी उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री मानेन्द्र कुमार उपस्थित हुए उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। माननीय अपीलीय अधिकरण के आदेश दिनांक 26.08.2025 के अनुसार प्रस्तुत पत्रावली का निस्तारण 42 . सप्ताह के अन्दर किया जाना है। माननीय अपीलीय अधिकरण द्वारा पारित आदेश दिनांक 26.08.2025 में स्पष्ट रूप से यह आदेश पारित किया गया है कि यदि उभयपक्ष अपनी आपत्ति दाखिल करना चाहे, तो कर सकते हैं। शिकायतकर्ता द्वारा अपनी कोई आपत्ति दाखिल नहीं की गई है। जबकि विपक्षी द्वारा अपनी आपत्ति दिनांक 05.09.2025 को रेरा पोर्टल पर अपलोड की गई है। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि उक्त आपत्ति की हार्ड कॉपी भौतिक रूप से रेरा कार्यालय में भी दाखिल करना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता उक्त आपत्ति के विरुद्ध अपना जवाब एक सप्ताह के अन्दर रेरा पोर्टल पर अपलोड एवं भौतिक रूप से रेरा कार्यालय में दाखिल करना सुनिश्चित करें। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 45.09.2025 को पेश हो। (न्‍्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण