Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Ms Pooja Arya and Tuhi Ram v. MR Proview Realtech Private Limited

Complaint No. 2201931129

Decision date
2025-08-01
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-नन्‍्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 / 40 // 63 सपठित नियम-24 46-शिकायत PCAT—2209329 सुश्री पूजा आर्य एवं तुही राम बनाम एमआर Wey रियलटेक प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 04.08.2025 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री हरप्रीत सिंह उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता सुश्री चेष्ठा भारद्वाज उपस्थित gE | उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि समस्त धनराशि विपक्षी को अदा की जा चुकी है, अब कोई धनराशि शेष नहीं है। विपक्षी द्वारा बताया गया कि यदि शिकायतकर्ता कब्जा से सम्बन्धित चार्जेज एवं अन्य चार्जेज़ अदा कर देता है, तो विपक्षी, शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा उपलब्ध करने के लिए तैयार है। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह माननीय रेरा पीठ के आदेश के अनुपालन में कब्जा प्रस्ताव-पत्र वैध ओ.सी./ सी.सी. सहित बकाया देयों की मांग सहित (यदि कोई हो तो) शिकायतकर्ता को 45 दिनों के अन्दर प्रेषित करना सुनिश्चित करें तथा रेरा पोर्टल पर भी अपलोड करना सुनिश्चित करें| शिकायतकर्ता द्वारा बकाया देयों के अदा करने पर विपक्षी शिकायतकर्ता को यूनिट का भौतिक कब्जा उपलब्ध कराते हुए शिकायतकर्ता के पक्ष में आवंटित यूनिट की रजिस्ट्री निष्पादित करना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता को यदि कोई आपत्ति हो, तो वह अपनी आपत्ति गणना शीट दाखिल कर सकता है। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 40.09.2025 को पेश हो।

८ आर. पी. सिंह (न्‍्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण