Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Amna Abbasi v. Avp Buildtech (P) Ltd
Complaint No. 2201931106
- Decision date
- 2025-09-15
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Bench 3 Gautam Budh Nagar
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर आदेश पीठ-03 उपस्थिति:- so दीपक स्वरूप सक्सेना, सदस्य शिकायत संख्या : 2204934406 आमना अब्बासी बनाम एवीपी बिल्डटेक प्रा. लि.
उपरोक्त प्रकरण मे पत्रावली आदेशरर्थ सुरक्षित थी। पत्रावली मे आदेश बनाते समय विपक्षी द्वारा दाखिल अनुपालन आख्या के अवलोकन से विधित हुआ कि शिकायतकर्ता द्वारा विपक्षी के विरूद्ध एक अन्य शिकायत संख्या Briis45 /20I6 स्टेट Hap फोरम, दिल्ली मे योजित कि गयी है। विपक्षी द्वारा इस सम्बन्ध मे तर्क किया है कि समान तथ्यों पर आधारित शिकायत कई फोरम मे एक साथ योजित नही की जा सकती है। यह रेरा अधिनियम की धारा 74 का उलंघन है। इसके अतिरिक्त विपक्षी द्वारा यह तर्क दिया गया है कि उनके विरूद्ध कार्यवाही एनसीएलटी मे प्रचलित है। शिकायतकर्ता द्वारा विपक्षी की अनुपालन आख्या पर जवाब दाखिल की गयी है जिसमें शिकायतकर्ता द्वारा विपक्षी के विरूद्ध एनसीएलटी मे विचाराधीन कम्पनी पिटीशन न. आईबी-355(पीबी) /“ 2049 निरस्त हो जाने के सम्बन्ध मे माननीय एनसीडीआरसी द्वारा शिकायत संख्या सीसी 3048 /20:7 में दिनांक 06.04.2023 को पारित आदेश की प्रति दाखिल की गयी है जिसमें माननीय एनसीडीआरसी द्वारा विपक्षी के विरूद्ध एनसीएलटी मे विचाराधीन कम्पनी पिटीशन न. आईबी-355(पीबी) // 2049 Dismissed as withdrawan मान लिया गया है परन्तु शिकायतकर्ता द्वारा पत्रावली पर एनसीएलटी द्वारा पारित मूल आदेश की प्रति दाखिल नही की गयी है इसके अतिरिक्त शिकायतकर्ता द्वारा स्टेट कमीशन दिल्ली के समक्ष योजित शिकायत संख्या सीसी4345 / 206 की अध्यतन स्थिति क्या है के सम्बन्ध मे भी कोई तथ्य अपने जवाब मे अंकित नहीं किया गया है। उपरोक्त प्रकरण मे माननीय एलसीएलटी द्वारा कम्पनी पिटीशन न. आईबी-355(पीबी) // 2049 के निरस्त हो जाने के सम्बन्ध मे पारित मूल आदेश की प्रति तथा स्टेट कमीशन दिल्ली के समक्ष योजित शिकायत संख्या dias / 2046 की अध्यतन स्थिति स्पष्ट हुए बिना कोई आदेश पारित किया जाना न्यायोचित नहीं होगा। अतः शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है उपरोक्त के सम्बन्ध मे अपना विस्तृत पक्ष मय शपथ पत्र नियत तिथि से पूर्व पीठ मे प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। पत्रावली ae उपरोक्त / बहस हेतु दिनांक 6.03.2026 को पेश हो। (Sto दीपक स्वरूप सक्सेना) सदस्य उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण गौतमबुद्धनगर