Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Dr. Prem Kant Varma v. Assotechlimited Assotech One ,c20,1a/1,sec-62, Noida,up

Complaint No. 2201930734

Decision date
2026-06-22
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | ॥ सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /“40 //63 सपठित नियम-24 4—Rrprad संख्या:--220930734 डॉ. प्रेम कांत वर्मा बनाम एसोटेक लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 22.06.2026 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अचंल तिवारी उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री संदीप उपस्थित हुए। उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि विपक्षी द्वारा अभी तक उसके पक्ष में यूनिट की रजिस्ट्री नहीं कराई गई है। विपक्षी द्वारा आज तक माननीय रेरा पीठ द्वारा पारित आदेश 20.08.2049 के अनुपालन में विपक्षी द्वारा शिकायतकर्ता के पक्ष में यूनिट की रजिस्ट्री कराई गई है, जिससे स्पष्ट है कि विपक्षी द्वारा माननीय रेरा प्राधिकरण के आदेशों की अवहेलना की जा रही है और विपक्षी आदेश दिनांकित 20.08.2049 के अनुपालन में कोई रुचि नहीं ले रहा है। अतः इस सम्बन्ध में विपक्षी पर आदेश का अनुपालन न करने के कारण धारा-63 भू-सम्पदा (विनियमन एवं विकास) अधिनियम-2046 के अन्तर्गत अर्थदण्ड / पेनल्टी अधिरोपित किया जाना आवश्यक होगा। माननीय रेरा पीठ द्वारा पारित आदेश दिनांक 20.08.2049 के क्रम में प्रस्तुत पत्रावली पीठ के आदेश के उल्लंघन की बाबत भू-सम्पदा (विनियमन एवं विकास) अधिनियम-2046 की धारा-63 के अन्तर्गत अर्थदण्ड अधिरोपित हेतु प्राधिकरण के समक्ष पेश हो। आदेश की एक प्रति श्रीमान सचिव, रेरा को प्रेषित की जाये।

क्योंकि विपक्षी द्वाव आज तक माननीय रेरा पीठ द्वारा पारित आदेश दिनांक 20.08. 20i9 का अनुपालन नहीं किया गया है, ऐसी स्थिति में शिकायतकर्ता आदेश-2 सिविल St प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत प्रार्थना-पत्र दाखिल करें, ताकि शिकायतकर्ता के पक्ष में यूनिट की रजिस्ट्री कराई जा सके। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 47.09.2026 को पेश हो। आर. पी. सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण