Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Yash Khanduri v. Uppal Chadha Hi-Tech Developers Pvt. Ltd

Complaint No. 220187181

Decision date
2026-09-08
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40/63 सपठित नियम-24 24-शिकायत PeAN—220878! यश खंडूरी बनाम उप्पल चड्ढा हाई-टेक डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 08.09.2026 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉनन्‍्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हुए एवं उनके विद्वान अधिवक्ता श्री विनय शर्मा उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री अमित कुमार उपस्थित हुए। पक्षकारों को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। शिकायतकर्ता द्वारा कहा गया कि वह आवंटित यूनिट के मद में बकाया धनराशि का भुगतान करने के लिए तैयार है, विपक्षी यह विवरण उपलब्ध करा दे कि किस खाते में बकाया धनराशि एवं स्टाम्प शुल्क, रजिस्ट्री शुल्क का भुगतान किया जाना है। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह 45 दिनों के अन्दर खाता विवरण शिकायतकर्ता को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें कि किस खाते में बकाया धनराशि एवं wry शुल्क, रजिस्ट्री शुल्क का शिकायतकर्ता द्वारा भुगतान करना है और खाता विवरण रेरा पोर्टल पर भी अपलोड करना सुनिश्चित करें। तद्पश्चात शिकायतकर्ता बकाया धनराशि का १5 दिनों के अन्दर भुगतान करना सुनिश्चित करें। तदोपरान्त विपक्षी माननीय रेरा पीठ द्वारा पारित आदेश दिनांक 44.02.2049 का अनुपालन करते हुए अपनी अनुपालन आख्या रेरा पोर्टल पर अपलोड एवं भौतिक रूप से रेरा कार्यालय में दाखिल करना सुनिश्चित करें| पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 49.44.2026 को पेश हो। आर. पी. सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण