Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Yash Khanduri v. Uppal Chadha Hi-Tech Developers Pvt. Ltd

Complaint No. 220187181

Decision date
2026-05-12
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Gautam Budh Nagar

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 /40/63 सपठित नियम-24 47-Rrprad WST:—220878! यश खंडूरी बनाम BU चड्ढा हाई-टेक डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड ह आदेश-पत्र दिनांक: 42.05.2026 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री असित उपस्थित हुए। उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली ar अवलोकन किया गया। शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि दिनांक 43.02.2026-का आदेश-पत्र किसी दूसरी पत्रावली (अनीता राठी बनाम उप्पल चड्ढा हाई-डटेक डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड) का अपलोड हुआ है। पत्रावली का अवलोकन किया गंया। पत्रावली के अवलोकन से स्पष्ट है कि प्रश्नगत शिकायत में दिनांक 43.02.2026 को अनीता राठी बनाम VU चड्ढा हाई-टेक डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड का आदेश-पत्र अपलोड हुआ है, जो लिपीकीय / तकनीकी त्रुटि के कारण अपलोड हुआ है| अतः इस आदेश-पत्र (42.05.2026) के साथ आदेश-पत्र यश खंडूरी बनाम उप्पल चड्ढा हाई-टेक डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड दिनांक 43.02.2026 को भी रेरा पोर्टल पर अपलोड किया जाये। शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि विपक्षी द्वारा दाखिल गणना शीट के विरुद्ध, उसके द्वारा अपनी आपत्ति दाखिल की गई है।

शिकायतकर्ता द्वारा दाखिल आपत्ति एवं विपक्षी द्वारा दाखिल गणना शीट का अवलोकन किया गया। शिकायतकर्ता का यह कथन है कि विपक्षी द्वारा मूल आदेश दिनांक 44.02.20i9 का अनुपालन नहीं किया गया है, इसलिए वह कोई हॉल्डिंग चार्ज एवं विलम्ब ब्याज अदा करने का अधिकारी नहीं है और शिकायतकर्ता का यह भी कहना है कि बकाया धनराशि को वसूली प्रमाण-पत्र की धनराशि में समायोजित कर दिया जाये। ——>- क्योंकि विपक्षी द्वारा स्वयं ही आदेश का अनुपालन करने में आज तक का विलम्ब किया गया है, इसलिए विपक्षी, शिकायतकर्ता से कोई होल्डिंग चार्ज एवं विलम्ब ब्याज की धनराशि प्राप्त करने का अधिकारी नहीं है। जहाँ तक बकाया धनराशि को वसूली प्रमाण-पत्र की धनराशि में समायोजित करने का प्रश्न है, तो शिकायतकर्ता इस सम्बन्ध में अपना पक्ष श्रीमान सचिव, रेरा के समक्ष रख सकता है। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक t6.06.2026 को पेश हो। = आर. पी. सिंह (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण Oye उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, गौतमबुद्धनगर | सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी, कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38 / 40 //63 सपठित नियम-24 43-शिकायत WeIT:—220878

यश खंडूरी बनाम उप्पल चड्ढा हाई-टेक डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड आदेश-पत्र दिनांक: 43.02.2026 शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पत्रावली पेश हुई। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हुए। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री असित उपस्थित हुए। उभयपक्षों को सुना गया एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। आदेश दिनांक 08.2.2025 के अनुपालन में श्रीमान कंसीलिएडर महोदय की आख्या दिनांक 02.02.2026 प्राप्त हुई, जिसके अनुसार उभयपक्षों के मध्य समझौता नहीं हो पाया है। अत: शिकायतकर्ता को निर्देशित किया-जाता है कि वह 2 माह के अन्दर विपक्षी को बकाया धनराशि का भुगतान करना सुनिश्चित करें। यदि शिकायतकर्ता बकाया धनराशि को विलम्ब ब्याज की धनराशि में समायोजित कराना चाहता है, तो वह इस सम्बन्ध में श्रीमान सचिव, रेरा के समक्ष अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकता है। शिकायतकर्ता को यदि कोई आपत्ति हो, तो वह अपनी आपत्ति दाखिल कर सकता है। पत्रावली अग्रिम सुनवाई हेतु दिनांक 2.05.2026 को पेश हो। <<) आर. पी. सिंह \S7e* (न्यायनिर्णायक अधिकारी) उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण & Scanned with OKEN Scanner